फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   The buttress collapsed due to rain, the road became hollow

बारिश से ध्वस्त हुआ पुश्ता, सड़क हुई खोखली

Thu, 02 Sep 2021 09:26 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 09:26 PM IST
विज्ञापन
The buttress collapsed due to rain, the road became hollow
दुगड्डा ब्लाक के अंतर्गत खस्ताहाल कोटद्वार पुलिंडा- बल्ली मोटर मार्ग। - फोटो : KOTDWAR
दुगड्डा ब्लाक के घाड़ क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक गांवों को जोड़ने वाली एकमात्र सड़क कोटद्वार-पुलिंडा-बल्ली मार्ग पर भूस्खलन हो रहा है जिससे सड़क खस्ताहाल हो गई है। हाल में हुई बारिश से यहां पर सड़क का पुश्ता क्षतिग्रस्त हो चुका है, जिससे सड़क नीचे से खोखली हो चुकी है। सड़क ध्वस्त हो गई तो घाड़ क्षेत्र के दर्जनों गांवों का सड़क संपर्क कभी भी कट सकता है।
विज्ञापन

वर्ष 1972 में कोटद्वार-पुलिंडा-बल्ली मार्ग का निर्माण कराया गया। तब से ग्रामीणों को बेहतर यातायात सुविधा का लाभ मिल रहा है, लेकिन पिछले तीन दशक से पुलिंडा गांव के समीप लगातार भूस्खलन हो रहा है, जिससे गांव के साथ ही इस सड़क पर भी भूस्खलन हो रहा है। भूस्खलन जोन में लोनिवि दुगड्डा की ओर से बनाया गया पुश्ता भी बारिश से क्षतिग्रस्त हो गया है जिससे सड़क खोखली हो चुकी है। जिला पंचायत सदस्य भरत नेगी, क्षेत्र पंचायत सदस्य बचन सिंह (पुलिंडा), पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य जगदीश प्रसाद बेबनी (कांडई), ग्राम प्रधान बसंत सिंह (कांडई), पूर्व प्रधान जितेंद्र सिंह (स्यालिंगा), समाजसेवी नरेश सिंह आदि ने कहा कि इस मार्ग पर पुलिंडा समेत कई जगहों पर डेंजर जोन बने हैं। स्थिति यह है कि घाड़ क्षेत्र के पुलिंडा, तच्छाली, गिंठाला, स्यालिंगा, सुनार आदि गांवों का सड़क संपर्क कभी भी कट सकता है। ऐसे में 12 से अधिक ग्रामीण जान जोखिम में डालकर आवाजाही करने के लिए मजबूर हैं, लेकिन लोनिवि दुगड्डा मार्ग की सुध नहीं ले रहा है। उन्होंने मार्ग के सुधारीकरण की मांग उठाई है।
विज्ञापन

कोट
मार्ग के सुधारीकरण के लिए पूर्व में विशेष मरम्मत मद में 34 लाख की डीपीआर तैयार कर स्वीकृति के लिए शासन को भेजी गई थी। इसके अलावा आपदा मद में भी तीन वर्षों से लगातार प्रस्ताव भेजे जा रहे हैं। इस बार 14 किमी. के लिए करीब 30 लाख की डीपीआर तैयार की है। बजट मिलने पर डामरीकरण कराने के साथ ही क्षतिग्रस्त पुश्तों का निर्माण कराया जाएगा। - सुधीर नैथानी, सहायक अभियंता लोनिवि दुगड्डा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed