फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   The attack on the old wild boars, death

वृद्धा पर जंगली सुअरों का हमला, मौत

Fri, 12 Aug 2016 10:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला काोटद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला काोटद्वार Updated Fri, 12 Aug 2016 10:48 PM IST
विज्ञापन

बैजरो/कोटद्वार/पौड़ी। पौड़ी जिले के पोखड़ा ब्लाक की पांड ग्राम पंचायत के नौगांव में जंगली सुअर ने एक वृद्धा पर हमला कर दिया। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। राजस्व पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोखड़ा सामुदायिक अस्पताल ले आई है। जिलाधिकारी के निर्देश पर सीएमओ ने मेडिकल टीम को पोखड़ा के लिए रवाना कर दिया है। मृतका के परिजन दिल्ली में रहते हैं। उन्हें सूचना भेज दी गई है।

विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे कुंआरी देवी (65) पत्नी स्व. गोविंदराम गांव के पास एक गदेरे में जलावनी लकड़ी लेने गई थी। तभी अचानक जंगली सुअरों ने वृद्धा पर हमला कर दिया। हमले में बुरी तरह जख्मी महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना से गांव में दहशत बनी है। प्रधान सरोजनी देवी और ग्रामीण एसपी भदोला ने बताया कि सूचना मिलते ही ब्लाक प्रमुख सुरेंद्र सिंह रावत, गढ़वाल वन प्रभाग के उपप्रभागीय वनाधिकारी (एसीएफ) सुबोध काला, तहसीलदार चौबट्टाखाल एसके ध्यानी, राजस्व उपनिरीक्षक तलाई तीन पूरण सिंह धनाई गांव पहुंचे। शव का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए पोखड़ा सामुदायिक अस्पताल में लाया गया है।
विज्ञापन

प्रधान सरोजनी देवी ने बताया कि वृद्धा गांव में अकेली रहती थी। उसका कोई बेटा नहीं है, दो बेटियां हैं, जिनका विवाह हो चुका है। उनका परिवार दिल्ली में रहता है। वहां सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसीएफ सुबोध काला ने बताया कि मृतका के अंतिम संस्कार के लिए फौरी तौर पर दस हजार रुपये की मदद दी जा रही है। मृतक आश्रित को तीन लाख रुपये का मुआवजा बाद में दिया जाएगा।


दो महिलाओं की सुअरों के हमले में हो चुकी है मौत
कोटद्वार। गत छह जुलाई को बीरोंखाल ब्लाक के तकुलसारी गांव में खेतों में घास काट रही दो महिलाओं सावित्री देवी (63) पत्नी दान सिंह और कल्पेश्वरी देवी (65) पत्नी हयात सिंह की जंगली सुअरों के हमले में मौत हो चुकी है। ब्लाक प्रमुख पोखड़ा सुरेंद्र सिंह रावत का कहना है कि क्षेत्र में जंगली सुअरों की दहशत बनी हुई है। इस घटना से बच्चों को अकेले स्कूल भेजना भी खतरे से खाली नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed