{"_id":"681f92aa97297f56c501aa3b","slug":"tension-on-the-border-kotdwars-amritsar-bus-service-limited-to-ludhiana-kotdwar-news-c-5-1-gkp1010-686500-2025-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीमा पर तनाव : कोटद्वार की अमृतसर बस सेवा लुधियाना तक हुई सीमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीमा पर तनाव : कोटद्वार की अमृतसर बस सेवा लुधियाना तक हुई सीमित
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। भारत-पाक के बीच दिनोंदिन बढ़ते तनाव के बीच कोटद्वार से अमृतसर की बस सेवा बुरी तरह प्रभावित हुई है। अमृतसर की बस को लुधियाना तक सीमित कर कर दिया गया है। पिछले तीन दिनों में अमृतसर के अलावा पंजाब की पटियाला और चंडीगढ़ की बस सेवाओं का लोड फैक्टर भी काफी गिर गया है।
उत्तराखंड के कोटद्वार डिपो से पंजाब प्रांत के अमृतसर, पटियाला और चंडीगढ़ रूट की महत्वपूर्ण बस सेवाएं संचालित होती हैं। इन तीनों ही बसों से डिपो को शानदार लोड फैक्टर (आय) मिलता रहा है। मगर अब तीनों बसों का लोड फैक्टर धीरे-धीरे धरातल आ गया है। दरअसल, अमृतसर की बस सेवा को पहले जालंधर और अब लुधियाना तक सीमित कर दिया गया है। पाकिस्तान द्वारा लुधियाना को भी निशाना बनाए जाने के चलते संभव है कि आगामी दिनों में बस को लुधियाना से भी पहले तक सीमित कर दिया जाए। बहरहाल इस बस को यात्री नहीं मिल रहे हैं।
शनिवार को कोटद्वार से रवाना हुई बस में लुधियाना अथवा पंजाब के किसी अन्य शहर का एक भी यात्री सवार नहीं हुआ। नजीबाबाद तक के पांच-छह यात्री ही मिले। यही हाल पटियाला और चंडीगढ़ की बस सेवा का है। बसों को नजीबाबाद और हरिद्वार में भी यात्री नहीं मिल रहे हैं। तीन दिन पहले 75 प्रतिशत लोड फैक्टर देने वाली चंडीगढ़ की बस सेवा से बामुश्किल 30 से 40 फीसदी लोड फैक्टर मिलने की उम्मीद जताई गई है। तीनों बसों की पंजाब की काउंटर बुकिंग शून्य हो गई है।
विज्ञापन
.
- ये है कोटद्वार डिपो का महत्व
कोटद्वार से अमृतसर रूट पर दो और पटियाला एवं चंडीगढ़ रूट पर एक-एक बस संचालित होती है। इन बसों का लाभ कोटद्वार से सटी उत्तर प्रदेश के नजीबाबाद डिपो और पूरे जनपद बिजनौर को भी मिलता है। यहां से पंजाब की एक भी बस संचालित नहीं होती है। वहीं, उत्तराखंड के हल्द्वानी डिपो की बस जालंधर और काठगोदाम डिपो की बस लुधियाना तक ही संचालित होती है। अमृतसर के लिए नजदीकी डिपो में ऋषिकेश की ही बस चलती है।
.
- बोले एआरएम
सीमा पर तनाव का सीधा असर कोटद्वार की पंजाब प्रांत से जुड़ी बस सेवा पर पड़ा है। यात्री नहीं मिलने से लोड फैक्टर काफी प्रभावित हुआ है। पंजाब के प्रशासन द्वारा परिस्थितियों के मद्देनजर बसों का संचालन कराया जा रहा है। -अनुराग पुरोहित, एआरएम, कोटद्वार