फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Teacher killed in a road accident, one injured

सड़क हादसे में शिक्षक की मौत, एक घायल

Tue, 22 Mar 2016 07:40 PM IST
अमर उजाला/पौड़ी/पाबौ।
अमर उजाला/पौड़ी/पाबौ। Updated Tue, 22 Mar 2016 07:40 PM IST
विज्ञापन

पाबौ-पैठाणी मोटर मार्ग पर एक बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में पूर्व माध्यमिक विद्यालय रिश्ती में तैनात एक शिक्षक की मौत हो गई और दूसरे गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन


राजस्व पुलिस के अनुसार पूर्व त्रिपालीसैण क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय रिश्ती में तैनात सहायक शिक्षक श्रीनगर निवासी गिरीश चंद्र और प्राथमिक विद्यालय रिश्ती में तैनात सहायक शिक्षक कोटद्वार निवासी राकेश उनियाल मंगलवार दोपहर पैठाणी से पाबौ की तरफ जा रहे थे। चिपलघाट में शिव मंदिर के पास पहुंचते ही उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
विज्ञापन


दुर्घटना में दोनों शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाबौ लाया गया। हालत गंभीर होने के कारण उन्हें जिला अस्पताल पौड़ी के लिए रेफर कर दिया गया। एसडीएम पीएल शाह ने बताया कि घायलों में से श्रीनगर निवासी गिरीश चंद्र की पाबौ से पौड़ी लाते समय रास्ते में मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल कोटद्वार निवासी राकेश को पौड़ी जिला अस्पताल लाया गया। जिला अस्पताल से उनके परिजन उन्हें उपचार के लिए कोटद्वार ले गए हैं। उन्होंने बताया कि बाइक को गिरीश चंद्र चला रहे थे। उन्होंने हेलमेट पहना हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed