फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Taxi union angry by order of transport department

परिवहन विभाग के आदेश से टैक्सी यूनियन गुस्से में

Sat, 29 Apr 2017 10:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर Updated Sat, 29 Apr 2017 10:21 PM IST
विज्ञापन

परिवहन विभाग ने वाहनों के मूल ढांचे में परिवर्तन करने वाले स्वामियों को चारधाम यात्रा का परमिट नहीं देने का जो आदेश जारी किया है उस पर टैक्सी मैक्सी यूनियन ने कड़ी आपत्ति और आक्रोश जताया है। यूनियनों ने परिवहन मंत्री को ज्ञापन भेज आदेश वापस न लिए जाने की दशा में उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।

विज्ञापन


वहीं, परिवहन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि टैैक्सी-मैक्सी वाहन स्वामी मूल बॉडी से छेड़छाड़ करते हैं। अधिकांश स्वामी वाहनों के पीछे सीढ़ी लगाकर छत में जाला (कैरियर) बना देते हैं, जिसका उपयोग सवारी ढोने में भी किया जाता है। इससे कई बार दुर्घटनाएं हो जाती हैं। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि जिन वाहनों को पूर्व में परमिट जारी हो चुके हैं उन्हें भी कैरियर उतारने होंगे।
विज्ञापन


वहीं, टैक्सी मैक्सी संचालकों का कहना है कि बिना कैरियर के उनके वाहनों की बुकिंग प्रभावित हो रही है। उत्तराखंड टैक्सी-मैक्सी पर्वतीय महासंघ  के सचिव महाबीर बहुगुणा ने कहा कि बिना कैरियर के मैक्सी वाहनों का संचालन संभव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सवारियों का सामान रखने के लिए कैरियर होना आवश्यक है। बहुगुणा ने कहा कि मैक्सी संचालकों को यात्रा सीजन से काफी उम्मीद थी, लेकिन परिवहन विभाग के इस आदेश ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। मैक्सी यूनियन ने राज्य सरकार के परिवहन मंत्री को ज्ञापन भेज विभाग के इस आदेश को वापस लेने की मांग की है। आदेश वापस न लेने की दशा में यात्रा सीजन के दौरान उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।


क्या है आदेश

परिवहन विभाग ने आदेश जारी कर कहा है कि यात्रा पर जाने वाले टैक्सी-मैक्सी वाहनों के कैरियर उतार दिए जाएं। तभी उन वाहनों को फिटनेस व परमिट दिया जाएगा। कैरियर उतारने के बाद ही यह वाहन यात्रियों को चार धाम यात्रा तक ले जा सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed