{"_id":"6ac2566d57939abd530758fd","slug":"cracks-found-on-roads-in-kotdwar-patches-of-road-surface-dislodged-kotdwar-news-c-49-1-kdr1001-127075-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: कोटद्वार में सड़कों पर मिली दरारें, उखड़ा मिला पैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: कोटद्वार में सड़कों पर मिली दरारें, उखड़ा मिला पैच
Sun, 04 Oct 2026 07:06 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Sun, 04 Oct 2026 07:06 PM IST
विज्ञापन
कोटद्वार। बरसात थमने के बाद तत्परता के साथ सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश पर जहां संबंधित विभाग मरम्मत में जुटे हैं वहीं प्रशासनिक अधिकारी इसकी निगरानी कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री के निर्देश पर सड़कों को गड्ढामुक्त करने के लिए लोनिवि और पीएमजीएसवाई के सभी खंड जुटे हैं। प्रशासनिक अधिकारी संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ प्रतिदिन की प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा कर रहे हैं। खुद डीएम व एसडीएम के माध्यम से इसका सत्यापन करा रही है। उन्होंने विभिन्न तहसीलों पर तैनात एसडीएम को मौके पर पहुंचकर किए गए मरम्मत कार्यों का मुआयना करने के निर्देश दिए हैं।
उपजिलाधिकारी कोटद्वार संदीप कुमार ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ कौड़िया-मोटाढाक एवं कोटद्वार-मवाकोट-कण्वाश्रम मोटर मार्गों का जायजा लिया। उन्होंने कौड़िया-मोटाढाक मार्ग पर विभिन्न स्थानों पर किए गए पैच कार्यों की स्थिति देखी गई। एसडीएम ने अधिक क्षतिग्रस्त स्थानों पर टाइल्स से की गई मरम्मत का भी अवलोकन किया। सहायक अभियंता ने बताया कि मौसम दुरुस्त होते ही प्रभावित स्थानों पर फिर से मरम्मत कार्य कराया जाएगा।