फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Talents shine in Maths and English spell competition

Kotdwar News: मैथ्स और इंग्लिश स्पैल प्रतियोगिता में चमकीं प्रतिभाएं

Mon, 05 Aug 2024 11:08 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 05 Aug 2024 11:08 PM IST
विज्ञापन
Talents shine in Maths and English spell competition

विज्ञापन
कोटद्वार। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से ब्लॉक संसाधन केंद्र दुगड्डा में विकासखंड स्तरीय मैथ्स विजार्ड एवं स्पैल जीनियस प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।



सोमवार को खंड शिक्षा अधिकारी अमित कुमार चंद की देखरेख में शुरू हुई प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य प्रशासनिक अधिकारी राकेश सिंह बिष्ट ने किया। संकुल स्तर पर हुईं प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने वाले 26 विद्यार्थियों ने ब्लॉक स्तरीय मैथ्स विजार्ड एवं स्पैल जीनियस प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। मैथ्स विजार्ड में राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय मोटाढाक के छात्र जतिन ने प्रथम एवं वंश ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। राजकीय प्राथमिक विद्यालय-2 की छात्रा जनेश्वरी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इंग्लिश स्पैल जीनियस प्रतियोगिता में राजकीय प्राथमिक विद्यालय झंडीचौड़ पश्चिमी के छात्र अंकित ने प्रथम, राजकीय प्राथमिक विद्यालय धोबीघाट के छात्र गौतम ने द्वितीय एवं राजकीय प्राथमिक विद्यालय-2 की छात्रा जनेश्वरी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में प्रकाश चौधरी, देवेंद्र तोमर, अनिल कोटनाला, सुरेंद्र सिंह, संतोष भंडारी शामिल रहेे। दोनों प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने वाले विद्यार्थियों को स्मृति चिह्न एवं प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया गया और सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। बीईओ अमित कुमार चंद ने बताया कि ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में विजयी रहे विद्यार्थी जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। उन्होंने अभिभावकों को अपने बच्चों को प्रतियोगिताओं में भागीदारी के लिए प्रेरित करने की सलाह दी। कार्यक्रम का संचालन प्रभारी बीआरसी समन्वयक उमा बुड़ाकोटी एवं जागृति कुकरेती ने किया। सुधीर अग्रवाल, जाहिद अहमद, विकास नेगी, हर्षमणि नौडियाल, लक्ष्मी नैथानी, संदीप नेगी, परमवीर सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed