डंडरियाल विकास एवं सामाजिक कल्याण समिति ने सुखरो नदी के किनारे बसे झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले श्रमिकों के बच्चों को दीपावली की मिठाई बांटी। समिति के पदाधिकारियों ने कुष्ट रोगियों को भोजन कराया और नगद धनराशि भेंटकर उनकी आर्थिक मदद की।
समिति के अध्यक्ष गोविंद डंडरियाल के नेतृत्व में सदस्य सिमलचौड़ में सुखरो नदी के किनारे झोपड़ी बनाकर रह रहे श्रमिकों उनके बच्चों को दीपावली की मिठाई, खील, बतासे, फल आदि बांटे। इसके बाद काशीरामपुर तल्ला स्थित निर्मल माता आश्रम पहुंचकर उन्होंने कुष्ट रोगियों के पांच परिवारों को दोपहर का भोजन कराया। साथ ही उनकी आर्थिक मदद करते हुए प्रत्येक परिवार को 1100 रुपये की धनराशि भेंट की। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष गोविंद डंडरियाल ने बताया कि कहा कि कुष्ट आश्रम से एक बच्चे की शिक्षा का व्ययभार समिति उठाएगी। इसके अलावा भविष्य में सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे। इस अवसर पर समिति के सचिव सुशील डंडरियाल, रोहित डंडरियाल, दिनेश डंडरियाल, सुदेश डंडरियाल, निशांत डंडरियाल, संतोष डंडरियाल, सुरेश चंद्र डंडरियाल, अनिल डंडरियाल, प्रकाश चंद्र डंडरियाल आदि मौजूद थे।