फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Students raging to conduct exams amid corona infection

कोरोना संक्रमण के बीच परीक्षा कराने पर भड़के छात्र

Thu, 28 May 2020 10:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
Students raging to conduct exams amid corona infection
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने कोरोना संक्रमण काल में परीक्षाएं आयोजित करने पर रोष जताते हुए बिना परीक्षा के छात्रों को अगली कक्षा में प्रोन्नत करने और नए शिक्षण सत्र की फीस माफ करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को एनएसयूआई के जिला महासचिव सौरव पांडेय और छात्रसंघ कोषाध्यक्ष मेघा कुलाश्री ने प्राचार्य जानकी पंवार के माध्यम से उच्च शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत को ज्ञापन प्रेषित किया। उन्होंने कहा कि जनपद में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं, जिससे स्कूल कॉलेजों का जल्द खुलना संभव नहीं है। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में बड़ी संख्या में आसपास के पर्वतीय क्षेत्र से छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। ऐसे में यदि परीक्षाएं कराई जाती हैं तो छात्र-छात्राओं में भी कोरोना संक्रमण का खतरा उत्पन्न हो सकता है। उन्होंने प्रथम और द्वितीय वर्ष के छात्र-छात्राओं को बिना परीक्षा के अगली कक्षा में प्रोन्नत करने, अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं को 10 फीसदी अतिरिक्त अंक देकर पिछले प्रदर्शन के आधार पर अगली कक्षा में प्रोन्नत करने और नए शिक्षण सत्र का शुल्क माफ करने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में छात्र संघ उपाध्यक्ष भाष्कर, विशाल वर्मा, सोहन सिंह, अभिषेक काला, राजा आर्य, सोहन राणा, दीपक बिष्ट, हिमांशु वेदवाल व चिराग भाटिया शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed