फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Students gave message of green and clean campus

स्वच्छता अभियान चलाकर दिया ग्रीन कैंपस, क्लीन कैंपस का संदेश

Tue, 12 Nov 2019 10:03 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 12 Nov 2019 10:03 PM IST
विज्ञापन
Students gave message of green and clean campus
पीजी कालेज कोटद्वार में आयोजित अपराजिता कार्यक्रम में शामिल प्रतिभागी। - फोटो : KOTDWAR
अमर उजाला के अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स महाभियान के तहत डा. पीतांबर दत्त बड़थ्वाल हिमालयन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार की एनएसएस इकाई से जुड़े छात्र-छात्राओं के द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस मौके पर छात्राओं ने कॉलेज कैंपस में स्वच्छता अभियान चलाकर पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ भारत का संदेश दिया। स्वयंसेवियों ने स्वच्छता अभियान की शुरुआत कॉलेज कैंपस से ही शुरू करते हुए ग्रीन कैंपस, क्लीन कैंपस का संकल्प लिया।
विज्ञापन

एनएसएस के वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डा. किशोर चौहान ने बताया कि एक दिवसीय कार्यक्रम में जहां स्वयंसेवियों को पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के महत्व बताए गए, वहीं छात्र-छात्राओं ने श्रमदान कर परिसर की सफाई की। असिस्टेंट प्रोफेसर डा. अर्चना रानी वालिया ने कहा कि छात्राओं को अपराध और अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने और सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से दूरी बनाने सलाह दी। असिस्टेंट प्रोफसर डा. संगीता रावत ने छात्राओं को गुड टच और बैड टच के प्रति जागरूक किया। कहा कि अपराध तभी जन्म लेते है जब हम उसको पनपने का अवसर देते है, इसके लिए छात्राओं को गुड और बेड टच को समझना होगा। अर्थशास्त्र के विभागाध्यक्ष डा. अनुराग अग्रवाल ने कहा कि अपराजिता कार्यक्रम से बेटियां और महिलाएं जागरूक हो रही है। इस अवसर पर छात्राओं को कोतवाली पुलिस, सीओ कार्यालय के सीयूजी नंबर और हेल्प लाइन नंबर नोट कराए गए। कार्यक्रम में डा. एके गुप्ता, डा. अर्चना वालिया, डा. संगीता रावत , डा. अनुराग अग्रवाल ,सोनाली रावत, शिवानी रावत, शिखा बलोदी, शिवानी चौधरी, निहारिका, अक्षिता, अनामिका, आरती, प्रीती, सानिया खातून, वासू वंसल, रजनीश सिंह, तुषार गौड़, अंकित कुमार, विकास कुमार, अभिषेक अग्रवाल, मंदीप रावत, अभिषेेक कुकरेती, विशाल, अमन रावत, अनूप धस्माना आदि स्वयंसेवी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed