{"_id":"6ae0a13c7a489392810bad1c","slug":"megha-and-prabhu-finished-first-in-the-800-meter-race-kotdwar-news-c-49-1-kdr1001-127661-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: 800 मीटर दौड़ में मेघा और प्रभु रहे अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: 800 मीटर दौड़ में मेघा और प्रभु रहे अव्वल
Tue, 27 Oct 2026 06:33 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Tue, 27 Oct 2026 06:33 PM IST
विज्ञापन
कोटद्वार। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार का दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा समारोह 2026-27 मंगलवार को गाड़ीघाट स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुरू हुआ। पहले दिन हुईं विभिन्न एथलेटिक प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
समारोह में 800 मीटर दौड़, 200 मीटर दौड़, गोला प्रक्षेपण और लंबी कूद सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। 800 मीटर दौड़ के छात्रा वर्ग में मेघा ने प्रथम, ललिता ने द्वितीय और सारिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। छात्र वर्ग में प्रभु महतो प्रथम, रोशन सैनी द्वितीय और विशाल सिंह रावत तृतीय स्थान पर रहे। गोला प्रक्षेपण के छात्रा वर्ग में सोनाली ने प्रथम, हर्षिता ने द्वितीय और अदिति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, लंबी कूद में कनिका प्रथम, हर्षिता द्वितीय और शिखा नेगी तृतीय स्थान पर रहीं।
प्राचार्य प्रो. डीएस नेगी ने कहा कि खेल शारीरिक और मानसिक विकास के साथ ही विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और टीम भावना विकसित करते हैं। क्रीड़ा विभाग प्रभारी एवं समारोह संयोजक डॉ. हीरा सिंह बिष्ट के मार्गदर्शन में प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। समारोह में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा।