फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Six Guides took the examination for the President Guide Award.

Kotdwar News: राष्ट्रपति गाइड अवार्ड के लिए छह गाइड ने दी परीक्षा

Tue, 27 Oct 2026 06:12 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Tue, 27 Oct 2026 06:12 PM IST
विज्ञापन
Six Guides took the examination for the President Guide Award.
कोटद्वार। देहरादून के भोपालपानी में 23 से 27 अक्तूबर तक आयोजित भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के जांच शिविर में उत्तराखंड के आठ जिलों के 28 स्काउट और 10 गाइड ने प्रतिभाग किया। पौड़ी जिले से पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कोटद्वार की छह गाइड और राजकीय इंटर कॉलेज कोटड़ीढांग के दो स्काउट शामिल हुए। राष्ट्रपति गाइड अवार्ड के लिए आयोजित जांच शिविर में प्रतिभागियों को लिखित, मौखिक और प्रयोगात्मक परीक्षाओं से गुजरना पड़ता है। गाइड कैप्टन शकुंतला बुड़ाकोटी ने बताया कि प्रतिभागियों को समाज में विभिन्न परियोजनाओं के तहत 48 घंटे की सेवा देनी होती है। राष्ट्रपति गाइड अवार्ड प्राप्त करने के लिए अब उन्हें ऑनलाइन परीक्षा भी उत्तीर्ण करनी होगी। संवाद
विज्ञापन



लापता महिला और उसका 15 माह का बच्चा मिला
कोटद्वार। 15 माह के बच्चे समेत लापता हुई महिला कोटद्वार कोतवाली पुलिस को पंजाब के लुधियाना में सकुशल मिल गई। पुलिस ने काउंसलिंग के बाद महिला और बच्चे को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस के अनुसार, 25 अक्तूबर को कोटद्वार निवासी एक व्यक्ति ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसकी पत्नी 15 माह के बच्चे को लेकर बिना बताए घर से चली गई है। एसएसपी पौड़ी के निर्देश पर कोतवाल के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस टीम को दोनों लुधियाना में सकुशल मिल गई। संवाद
विज्ञापन


ग्रामीण विकास नागरिक विचार मंच मेधावियों को देगा छात्रवृत्ति
कोटद्वार। ग्रामीण विकास नागरिक विचार मंच की मासिक बैठक मंगलवार को देवी मंदिर स्थित एक होटल में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंच के अध्यक्ष प्रवेश चंद्र नवानी ने की। बैठक में उच्च शिक्षा और प्रशिक्षण के लिए विद्यार्थियों को दो लाख रुपये की छात्रवृत्ति देने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया। इसके तहत पहली बार बीटेक के लिए पोखड़ा ब्लॉक के आलोक नवानी और दुगड्डा ब्लॉक के अक्षय को, जबकि बीएससी नर्सिंग के लिए रिखणीखाल ब्लॉक की महक और द्वारीखाल ब्लॉक की आकांक्षा को कुल एक लाख रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। वहीं, दूसरी बार प्रशिक्षण के लिए बीएससी फॉरेस्ट्री की पोखड़ा ब्लॉक निवासी निधि, खुशी और कशिश को छात्रवृत्ति के लिए चयनित किया। बैठक में प्रकाशचंद्र कोठारी, सत्येंद्र प्रसाद खुगशाल, जनार्दन प्रसाद ध्यानी, सुनील नवानी, डॉ. सुंदरलाल जोशी, शशिमोहन उनियाल, राकेश मोहन सुंद्रियाल, इंद्रमणि देवरानी आदि मौजूद रहे। संचालन मंच के महासचिव एसडी गौड़ ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन



32 प्रगणकों और आठ सुपरवाइजरों को दिया प्रशिक्षण
कोटद्वार। तहसील सभागार में जनगणना 2027 के दूसरे चरण में तैनात प्रगणकों और सुपरवाइजरों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हुआ। फील्ड ट्रेनरों ने प्रतिभागियों को जनगणना की कार्यप्रणाली और विभिन्न प्रक्रियाओं की जानकारी दी। खंड जनगणना अधिकारी/एसडीएम संदीप कुमार ने प्रतिभागियों से प्रशिक्षण के दौरान अपनी शंकाओं का समाधान करने और जनगणना कार्य को निष्ठापूर्वक संपादित करने का आह्वान किया। प्रशिक्षण के पहले दिन प्रतिभागियों को जनगणना 2027 के दूसरे चरण का परिचय, कार्यप्रणाली, समय सारिणी, कानूनी पहलुओं व प्रगणकों और पर्यवेक्षकों की भूमिका के बारे में विस्तार से बताया गया। प्रशिक्षकों ने जनसंख्या गणना के दौरान पूछे जाने वाले कुल 40 प्रश्नों में से पहले 10 प्रश्नों की विस्तृत जानकारी भी दी। प्रशिक्षण में इंजीनियर शक्कू रावत और शिक्षक उमेश कुमार वर्मा फील्ड ट्रेनर के रूप में प्रशिक्षण दे रहे हैं। आठ सुपरवाइजर और 32 प्रगणकों ने प्रतिभाग किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed