Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Students flocked to the campus placement drive at IHMS.

Kotdwar News: आईएचएमएस में कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में उमड़े छात्र-छात्राएं

Tue, 03 Feb 2026 06:00 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Tue, 03 Feb 2026 06:00 PM IST
विज्ञापन
Students flocked to the campus placement drive at IHMS.
कोटद्वार। आईएचएमएस में देश की जानी मानी आईटी कंपनी और एक बैंक की ओर से कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। पहले राउंड में 24 अभ्यर्थियों का चयन हुआ। दूसरे राउंड के साक्षात्कार के बाद विभिन्न कंपनियों की ओर से ऑफ लेटर दिया जाएगा।
विज्ञापन

संस्थान के सेमिनार हॉल में राजकीय पीजी कॉलेज कोटद्वार, राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी और बीजीयू के ग्रेजुएट अंतिम सेमेस्टर के करीब 200 छात्र-छात्राएं उपस्थित हुए। सेमिनार में पहुंचे आईटी कंपनी के एचआर अधिकारियों ने वेकेंसी, पैकेज और कंपनी जॉब के दौरान मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन

संस्थान के कार्यकारी निदेशक अजय राज नेगी ने बताया कि छात्र छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए संस्थान में बेहतर शैक्षणिक व्यवस्थाएं की गई हैं। नेक की मान्यता मिलने के बाद देश-विदेश की नामचीन कंपनियां संस्थान में विजिट कर रही हैं। प्लेसमेंट ड्राइव में प्राचार्य डॉ. अश्वनी शर्मा, नरेश थपलियाल, प्लेसमेंट हेड हर्षपाल सिंह रावत के अलावा अनुराग सेमवाल, सुरेंद्र जगवान, विरेंद्र आर्य, डॉ. प्रवीन त्रिपाठी मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed