{"_id":"68cedced3164bc609b06001e","slug":"student-union-elections-nsui-and-abvp-will-contest-for-the-presidential-post-kotdwar-news-c-5-1-gkp1010-793584-2025-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रसंघ चुनाव: अध्यक्ष पद पर एनएसयूआई और एबीवीपी के बीच होगा मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रसंघ चुनाव: अध्यक्ष पद पर एनएसयूआई और एबीवीपी के बीच होगा मुकाबला
विज्ञापन
पौड़ी। हेमवती नंदन बहुगुणा गढव़ाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के पौड़ी परिसर में नामवापिसी के अंतिम दिन अध्यक्ष पद पर एक प्रत्याशी ने नाम वापस ले लिया जबकि विभिन्न पदों पर चार प्रत्याशियों के नामांकन रदद हो गए। अब विभिन्न पदों पर कुल 12 प्रत्याशी मैदान में है।
पौड़ी परिसर के चुनाव अधिकारी प्रो. मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. पीयूष सिंहा ने बताया कि शनिवार को अध्यक्ष पद पर सुमित सिंह नेगी ने नाम वापस ले लिया है। अब एबीवीपी के मोहित चौहान और एनएसयूआई के चिराग गुंसाई के बीच मुकाबला होगा। वहीं उपाध्यक्ष पद पर एबीवीपी के कुलदीप सिंह व एनएसयूआई की मानसी डंगवाल के बीच मुकाबला होगा। बताया कि सहसचिव पद पर सीमा पंवार व आशुतोष रावत का नामांकन रद्द हो गया। अब इस पद पर एकमात्र प्रत्याशी दीपाजंल टम्टा मैदान में है। जबकि सचिव पद पर एनएसयूआई के हर्षवर्धन जैन ने इस पर नामांकन करवाया था। इस पद पर अन्य नामांकन नहीं होने पर हर्षवर्धन जैन का निर्विरोध चुना जाना तय है। कोषाध्यक्ष पद पर सूजल असवाल व अमनदीप सिंह मंद्रवाल का नामांकन रदद हो गया। इस पद पर भी अब केवल सुमित कुमार एकमात्र प्रत्याशी है। छात्र-छात्रा प्रतिनिधि में दुर्गा खंकरियाल और पूनम बुटोला मैदान में है। वहीं, यूआर पद के लिए निर्दलीय सोनिया कुमार, एबीवीपी के ईशांत नेगी व एनएसयूआई के अखिल रावत के बीच मुकाबला होगा।