{"_id":"573208d24f1c1bf939919e40","slug":"student-finght-in-campus","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीजी कालेज में छात्रों के बीच चले लात घूंसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीजी कालेज में छात्रों के बीच चले लात घूंसे
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार
Updated Tue, 10 May 2016 09:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में सोमवार को छात्रों के बीच हुए विवाद में जमकर लात-घूंसे चले। घटना की शिकायत कुछ छात्रों ने प्राचार्य से की। प्राचार्य ने इसकी सूचना कोतवाली को दी।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि दो दिन पूर्व सिद्धबली पुल के पास कुछ छात्रों में मारपीट हुई थी। इसी का बदला लेने के लिए मंगलवार को दूसरे पक्ष ने कालेज पहुंचकर एक छात्र के साथ जमकर मारपीट की। देखते ही देखते छात्रों में लात-घूंसे चलने लगे। एसएसआई विजय सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों ने लिखित में समझौता कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस ने घटना की पुनरावृत्ति करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है।