फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Student Federation President Kala was welcomed on his arrival in Kotdwar.

Kotdwar News: छात्र महासंघ के अध्यक्ष काला के कोटद्वार पहुंचने पर किया स्वागत

Thu, 09 Oct 2025 06:48 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Thu, 09 Oct 2025 06:48 PM IST
विज्ञापन
Student Federation President Kala was welcomed on his arrival in Kotdwar.
कोटद्वार। पीजी कॉलेज कोटद्वार के विश्वविद्यालय प्रतिनिधि अमित काला श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय के छात्र महासंघ के अध्यक्ष निर्वाचित होने से कोटद्वार में खुशी है। बृहस्पतिवार को कोटद्वार पहुंचने पर एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने नवनिर्वाचित छात्र महासंघ अध्यक्ष का स्वागत किया। इस मौके पर मालवीय उद्यान से झंडाचौक तक ढोल नगाड़ों के साथ विजय जुलूस निकाला गया। इससे पूर्व भाजपा जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष राजगौरव नौटियाल ने नवनिर्वाचित छात्र महासंघ अध्यक्ष को बधाई दी। इस मौके पर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष विकास दीप मित्तल, पार्षद सौरभ नौडियाल, अंकित काला, मोहित कंडवाल, मोहन सिंह नेगी, हरि सिंह पुंडीर, जय प्रकाश सुंद्रियाल, यमन डबराल, अभिषेक बड़थ्वाल, मणिराम शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed