फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   "Stop migration, keep family traditions alive '

‘पलायन रोकें, परिवारवाद की परंपरा जीवित रखें’

Sun, 09 Oct 2016 10:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,कोटद्वार।
ब्यूरो/अमर उजाला,कोटद्वार। Updated Sun, 09 Oct 2016 10:26 PM IST
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्ण गणवेशधारी स्वयंसेवकों ने डीएवी कालेज से शहर भर में पथ संचलन किया। एजेंसी चौक पर वीरांगना वाहिनी की प्रदेश अध्यक्ष कुसुम चमोली के नेतृत्व में कन्याओं ने स्वयंसेवकों पर पुष्प वर्षा की।

विज्ञापन


इस दौरान पलायन रोकने और परिवारवाद की परंपरा जीवित रखने को कहा गया। रविवार को डीएवी कालेज के प्रांगण में शस्त्र पूजन से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इसके बाद मां भारती और संघ के संस्थापक डा. केशव बलराम हेडगेवार के चित्र पर पुष्प अर्पित कर बौद्धिक सत्र शुरू हुआ। प्रांत प्रचारक युद्धवीर ने स्वयंसेवकों को अनुशासन का पाठ पढ़ाया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दहेज उत्पीड़न के मामलों का दुरुपयोग होने लगा है। स्वयंसेवक ऐसे मामलों में पीड़ितों की मदद करें। अपनी माटी को बिना कारण न छोड़ें, जिससे पलायन की समस्या धीरे-धीरे कम होगी। खेती वही करें जिससे आर्थिकी मजबूत हो और जंगली जानवरों के नुकसान का खतरा भी कम हो। कार्यक्रम में पौड़ी, खिर्सू, कोट, पाबौ, कल्जीखाल, कीर्तिनगर खंडों एवं पौड़ी और श्रीनगर दो नगरों से तीन सौ के करीब स्वयंसेवक पहुंचे थे।             
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान जिला कार्यवाह भुवन डोभाल, विहिप के कार्यकारी जिलाध्यक्ष महेंद्र असवाल, जिला संघचालक सुशील बिहारी सक्सेना, जिला प्रचार प्रमुुख संजय घिल्डियाल, विभाग बौद्धिक प्रमुख लोकेंद्र अणथ्वाल, सेवा प्रमुख भगवती प्रसाद चमोला, भाजपा के पौड़ी जनपद के सोशल मीडिया इंचार्ज कमल रावत आदि मौजूद थे।     

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed