फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   St. Joseph's Convent Becomes Second Unicus Cup Champion

Kotdwar News: सेंट जोसेफ कॉन्वेंट बना द्वितीय यूनिकस कप चैंपियन

Wed, 26 Aug 2026 07:38 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Wed, 26 Aug 2026 07:38 PM IST
विज्ञापन
St. Joseph's Convent Becomes Second Unicus Cup Champion
बाल भारती ने एवीएन को टाई ब्रेकर में दी मात
विज्ञापन

कोटद्वार। कोटद्वार फुटबॉल संघ एवं यूनिकस एकेडमी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सब जूनियर बालक अंडर-14 फुटबॉल चैंपियनशिप का खिताब सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल ने अपने नाम कर लिया। फाइनल मुकाबले में सेंट जोसेफ कॉन्वेंट ने दक्ष नेगी की शानदार हैट्रिक की बदौलत डीएवी को 3-0 से हराकर द्वितीय यूनिकस कप पर कब्जा किया।
इससे पूर्व तीसरे स्थान के लिए हुए हार्ड लाइन मुकाबले में बाल भारती ने एवीएन को टाई ब्रेकर में 5-4 से हराया। पूर्व राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी शमीम पुरोहित ने बाल भारती की टीम के खिलाड़ियों को मेडल, प्रशस्ति पत्र और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में सर्वाधिक 12 गोल करने वाले शिवम राणा को गोल्डन बूट, डीएवी के स्वस्तिक मिश्रा को गोल्डन बॉल और सेंट जोसेफ कॉन्वेंट के दक्ष नेगी को सर्वोच्च खिलाड़ी का पुरस्कार दिया गया। खेलो इंडिया कैंप के प्रशिक्षक शिवा चौधरी ने खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए।
विज्ञापन

समापन समारोह में यूनिकस एकेडमी के निदेशक अभय सिंह रावत और प्रधानाचार्य दीपक गुप्ता ने उपविजेता डीएवी की टीम को मेडल, प्रशस्ति पत्र और ट्रॉफी प्रदान की। वहीं जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष हरीश वर्मा और पूर्व अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल कोच सुनील रावत ने विजेता सेंट जोसेफ कॉन्वेंट की टीम को मेडल, प्रमाणपत्र और चैंपियनशिप ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed