{"_id":"57fa76254f1c1b7c5228e0d2","slug":"srikot-ganganali-open-garhwal-sub-sector-office-of-vigilance","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीकोट गंगानाली में खुला विजिलेंस का गढ़वाल सब सेक्टर कार्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीकोट गंगानाली में खुला विजिलेंस का गढ़वाल सब सेक्टर कार्यालय
ब्यूरो/अमर उजाला,कोटद्वार।
Updated Sun, 09 Oct 2016 10:24 PM IST
विज्ञापन
programme
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सतर्कता अधिष्ठान उत्तराखंड के निदेशक अशोक कुमार ने रविवार को यहां सतर्कता (विजिलेंस) सब सेक्टर ऑफिस का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने जनता से भ्रष्टाचार से समझौता करने के बजाय इसकी सूचना विजिलेंस को देने की अपील की।
विज्ञापन
निदेशक ने कहा कि राज्य में विजिलेंस विभाग के सेक्टर कार्यालय देहरादून और हल्द्वानी में स्थित हैं। ऐसे में उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों के लोगों को भ्रष्टाचार से संबंधित शिकायत करने में दिक्कत होती थी। इस समस्या को देखते हुए गत वर्ष मुख्यमंत्री के समक्ष हल्द्वानी के अधीन अल्मोड़ा और देहरादून के अधीन पौड़ी में सब सेक्टर खोलने का प्रस्ताव दिया गया, जिसे मुख्यमंत्री ने स्वीकृति दे दी थी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि विजिलेंस जहां लोगों की शिकायत पर भ्रष्टाचारियों की धरपकड़ करता है, वहीं आय से अधिक संपत्ति रखने वालों में भी नजर रखे हुए हैं। पुख्ता सबूत मिलने पर संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई होती है।
विज्ञापन
कार्यक्रम का संचालन करते हुए एसपी विजिलेंस देहरादून सेक्टर बरिंदरजीत सिंह ने बताया कि श्रीनगर चमोली, रुद्रप्रयाग और पौड़ी जिलों के केेंद्र बिंदु में स्थित है, इसलिए यहां कार्यालय खोला गया है। इस अवसर पर एसपी मुख्यालय कृष्ण कुमार, पुलिस उपाधीक्षक डीएस तोमर, एसआई रविंद्र शाह, एसआई प्रवीण कोश्यारी और मदन प्रकाश मिश्रा आदि मौजूद थे।
इन नंबरों पर करें भ्रष्टाचार की शिकायत
टोल फ्री नंबर18001806666, 01346-244404, 9456591894, 9456592300, 9411112739