{"_id":"614f11288ebc3e01f86c6eb0","slug":"soon-a-lake-will-be-built-in-satpuli-and-susin-satpal-maharaj-kotdwar-news-drn391459879","type":"story","status":"publish","title_hn":"सतपुली और स्यूसीं में जल्द बनेगी झील : सतपाल महाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सतपुली और स्यूसीं में जल्द बनेगी झील : सतपाल महाराज
विज्ञापन
चौबट्टाखाल विधानसभा के नौगांव कमंदा में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण करते सतपाल महाराज।
- फोटो : KOTDWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पर्यटन और लोनिवि मंत्री सतपाल महाराज ने शनिवार को चौबट्टाखाल में करोड़ों की विकास योजनाओं का लोकार्पण किया। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में पर्यटन मंत्री ने कहा कि सतपुली और स्यूंसी झील के लिए मुख्यमंत्री की सहमति के बाद शीघ्र शासनादेश जारी किया जाएगा।
शनिवार को पर्यटन मंत्री महाराज ने सतपुली, नौगांव और अमोठा में तीन कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। पहला कार्यक्रम संयुक्त चिकित्सालय में आक्सीजन प्लांट, अल्ट्रासाउंड मशीन के साथ ही लैब उपकरणों का लोकार्पण था। महाराज ने सतपुली से सटे नौगांव में संपर्क मार्ग और पूर्वी नयार नदी पर मत्स्य पालन केंद्र सतपुली की सुरक्षा दीवार, पश्चिमी नयार नदी पर बाढ़ सुरक्षा योजना और विकासखंड द्वारीखाल के तहत राजकीय कन्या विद्यालय सतपुली की बाढ़ सुरक्षा योजना का शिलान्यास किया। अमोठा में जलागम विभाग द्वारा अमोठा एवं सिमारखाल एग्री बिजनेस ग्रोथ सेंटरों एवं चौबट्टाखाल में डिग्री कॉलेज चौबट्टाखाल के लिए संपर्क मार्ग का लोकार्पण किया।
कार्यक्रम में जलागम के परियोजना निदेशक सनातन, नगर पंचायत अध्यक्ष सतपुली अंजना वर्मा, ब्लाक प्रमुख एकेश्वर नीरज पांथरी, भाजपा एकेश्वर मंडल अध्यक्ष सत्यराज नेगी, जिला पंचायत सदस्य सीमा सजवाण, ग्राम प्रधान मलेठी पिंकी देवी, बृजमोहन रावत, वेद प्रकाश शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
नदारद चिकित्सकों पर बरसे महाराज
सतपुली। संयुक्त चिकित्सालय में कार्यक्रम के बाद सतपाल महाराज नदारद रहने वाले चिकित्सकों पर बरसे। उन्होंने एसीएमओ पौड़ी रमेश कुमार की मौजूदगी में जब अस्पताल की उपस्थिति पंजिका के बारे में पूछा तो बताया गया कि अस्पताल में तीन उपस्थिति पंजिका रखी गई है। कहा कि उन्हें लंबे समय से इस बारे में शिकायतें मिल रही है। बारी-बारी से डॉक्टर नदारद रहते हैं, जिसे छिपाने के लिए एक के बजाय अस्पताल में तीन-तीन उपस्थिति पंजिका बनाई गई है। उन्होंने एसीएमओ को तत्काल मामले का संज्ञान लेकर कार्रवाई के निर्देश दिए। संवाद