फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   son attacked on Father and sister in Kotdwar

नशा बेचने से रोका तो पिता और बहन पर किया हमला

Sat, 28 Aug 2021 10:02 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 10:02 PM IST
विज्ञापन
son attacked on Father and sister in Kotdwar
नगर निगम के लकड़ी पड़ाव झूला बस्ती क्षेत्र में पिता और बहन को नशे का कारोबार कर रहे बेटे को समझाना भारी पड़ गया। बेटे ने पिता के सिर पर लोहे का पाइप मार दिया। वहीं बीच बचाव में आई बहन पर भी फावड़े से हमलाकर लहूलुहान कर दिया। पड़ोसियों ने बीच बचाव कर दोनों को बेस अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बेस अस्पताल में भर्ती पीड़ित पिता अब्दुल हफीज पुत्र मो. सदीक ने बताया कि उनका 28 साल का पुत्र बुरी संगत में पड़कर कुछ हफ्तों से नशे का कारोबार कर रहा है। इसकी जानकारी मिलते ही शुक्रवार रात को करीब 11 बजे उन्होंने उसे बातचीत के लिए बुलाया और समझाने का प्रयास किया। इस पर वह भड़क गया और मारपीट शुरू कर दी। उसने पास में पड़े लोहे के पाइप से उनके सिर पर हमलाकर बुरी तरह घायल कर दिया। वहीं जब उनकी बेटी शाहीन बीच बचाव के लिए आई तो उसपर भी फावड़े से हमलाकर बुरी तरह घायल कर दिया। मामला बढ़ता देख पड़ोसी मौके पर पहुंचे और बीचबचाव कर उन्हें व उनकी बेटी को बेस अस्पताल पहुंचाया। कोतवाल नरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि लकड़ी पड़ाव क्षेत्र में हुई मारपीट के मामले में युवक एहसान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed