{"_id":"5ff5ef6d8ebc3e33375985d8","slug":"snowfall-of-the-season-on-the-hills-of-tadkeshwar-kotdwar-news-drn366905917","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताड़केश्वर की पहाड़ियों पर हुआ मौसम का पहला हिमपात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताड़केश्वर की पहाड़ियों पर हुआ मौसम का पहला हिमपात
विज्ञापन
तीन दिनों से रुक रुक कर हो रही बारिश के बीच लैंसडौन में हिमपात के आसार बनते बनते रह गए। वहीं ताड़केश्वर की पहाड़ियों पर रात मौसम का पहला हिमपात हुआ। जिससे पहाड़िया बर्फ की सफेद चादर से ढकी रही। लैंसडौन में बर्फबारी का नजारा देखने के लिए आए पर्यटकों को निराशा हाथ लगी।
तीन जनवरी से लैंसडौन और निकटवर्ती क्षेत्रों में रुक रुक कर बारिश हो रही है। मंगलवार रात भर आकाश पर बदल छाए रहे रात 1 बजे से सुबह 6 बजे तक मूसलाधार बारिश का दौर चला। जिससे लैंसडौन का तापमान 3 डिग्री के आसपास रहा। बुधवार सुबह एक बार फिर सात बजे के आसपास मौसम बिगड़ा आसमान में काले बादल छाते ही तापमान 1 डिग्री पहुंच गया। इसके बाद रिमझिम बारिश के बीच हल्के ओले के गिरने लगे। हल्के ओले गिरते ही बर्फबारी होने के आसार में पर्यटकों के चेहरे खिल गए और वे हिमपात देखने के लिए होटलों से बाहर निकल आए। लेकिन, कुछ देर बाद बारिश थमने और हिमपात नहीं होने के कारण पर्यटक मायूस हो गए।
उधर, मंगलवार को रातभर हुई बारिश के बाद ताड़केश्वर क्षेत्र की पहाड़ियों में सीजन का पहला हिमपात हो गया। बर्फबारी देखने के लिए बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और पर्यटक ताड़केश्वर पहुंच गए। उन्होंने बफबारी का जमकर लुत्फ उठाया।