{"_id":"6afd8c8ddb302fb0d407d1e1","slug":"six-teams-including-heritage-a-and-baluni-school-registered-wins-kotdwar-news-c-49-1-kdr1001-128157-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: हेरिटेज ए और बलूनी स्कूल समेत छह टीमों ने दर्ज की जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: हेरिटेज ए और बलूनी स्कूल समेत छह टीमों ने दर्ज की जीत
Wed, 18 Nov 2026 05:01 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Wed, 18 Nov 2026 05:01 PM IST
विज्ञापन
फोटो
हेरिटेज एकेडमी में ब्रिगेडियर हेड फुटबाल टूर्नामेंट शुरू
आज खेले जाएंगे क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले
संवाद न्यूज एजेंसी
कोटद्वार। हेरिटेज एकेडमी में बुधवार को तीसरे ब्रिगेडियर हेड 7-ए साइड फुटबाल टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। दो दिवसीय प्रतियोगिता में कोटद्वार के 15 से अधिक विद्यालयों की टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। इस दौरान हुई प्रतियोगिता में हेरिटेज ए और बलूनी स्कूल समेत छह टीमों ने जीत दर्ज की।
बुधवार सुबह फुटबाल प्रतियोगिता का उद्घाटन हेरिटेज एकेडमी के निदेशक कर्नल कुंवर अजय सिंह और प्रधानाचार्या डॉ. रूपमाला सिंह ने किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच हेरिटेज ए और सिद्धबली पब्लिक स्कूल के बीच खेला गया। हेरिटेज ए ने एकतरफा मुकाबले में 5-0 से जीत दर्ज की। दूसरे मुकाबले में बलूनी पब्लिक स्कूल ने एमकेवीएन को 2-0 से हराया। तीसरे मैच में नवयुग स्कूल ने ब्राइट कैरियर स्कूल को 2-0 से शिकस्त दी। चौथे मुकाबले में यूनिकस एकेडमी ने डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल को कड़े संघर्ष में 2-1 से हराया। पांचवें मैच में बाल भारती पब्लिक स्कूल ने जेपी स्कूल को 2-0 से हराया। वहीं, छठे मुकाबले में आरपी पब्लिक स्कूल ने डीएवी पब्लिक स्कूल को 3-1 से मात दी। प्रतियोगिता में एमकेवीएन, आरसीडी, एसजीआरआर, सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल सहित विभिन्न विद्यालयों की टीमें हिस्सा ले रही हैं। निर्णायक की भूमिका में विवेक ध्यानी, नीरज रावत, अंकुश नेगी, अरुण मोहन डोबरियाल और अंकित भंडारी रहे। एडमिन मैनेजर सुयश अभिनव सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले 19 नवंबर को खेले जाएंगे।