फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Siddha's Danda remained resonating with chanting of mantras for the second day also.

Kotdwar News: दूसरे दिन भी मंत्रोच्चार से गुंजायमान रहा सिद्धों का डांडा

Sat, 07 Dec 2024 10:37 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 07 Dec 2024 10:37 PM IST
विज्ञापन
Siddha's Danda remained resonating with chanting of mantras for the second day also.

विज्ञापन
कोटद्वार। श्री सिद्धबली मंदिर में चल रहे तीन दिवसीय श्री सिद्धबाबा अनुष्ठान महोत्सव के दूसरे दिन शनिवार को पिंडी महाभिषेक व एकादश कुंडीय यज्ञ हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने महाभिषेक में शामिल होकर सिद्धबाबा से सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

शनिवार सुबह करीब छह बजे पंडित देवी प्रसाद भट्ट के सानिध्य में 12 वेदपाठियों के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन शुरू हुआ। मंदिर में पिंडी पूजन और हनुमान की मूर्ति का महाभिषेक किया गया।
विज्ञापन

इसके बाद हवन स्थल पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्री सिद्धबली बाबा का पूजन किया गया। मुख्य यजमान के रूप में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी, उद्योगपति अनिल कंसल और लैंसडौन के विधायक महंत दिलीप रावत, मंदिर समिति के अध्यक्ष डॉ. जेपी ध्यानी, जीत सिंह पटवाल और कृषि विकास मंडी समिति के पूर्व अध्यक्ष सुमन कोटनाला समेत बड़ी संख्या में शहर के लोगों और श्रद्धालुओं ने एकादश कुंडीय यज्ञ में आहुति डालकर सिद्धबाबा से मन्नतें मांगी। एकादश कुंडीय यज्ञ में आशीष कोटनाला, दीपक ध्यानी, योगेश रतूड़ी, कृष्णा गोदियाल, सिद्धार्थ नैथानी, महेश जुयाल, विनोद देवरानी, दीप नारायण आदि ने पूजन और हवन में सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे दिन भी हुआ सुंदरकांड का पाठ

श्री सिद्धबली मंदिर परिसर में लोक गायिका गीता नेगी ने सुंदरकांड का पाठ और हनुमान के भजनों की प्रस्तुति दी। दोपहर बाद तक श्रद्धालु सुंदरकांड और हनुमान के भजनों पर झूमते रहे। इस अवसर पर महोत्सव संयोजक उद्योगपति अनिल कंसल, मंदिर समिति के अध्यक्ष डॉ. जेपी ध्यानी, मेेला अध्यक्ष अनीत चावला, उमेश त्रिपाठी, शिव प्रसाद पोखरियाल, राजदीप माहेश्वरी और विवेक अग्रवाल आदि शामिल रहे।



.

आज होंगे ये कार्यक्रम



. सुबह 5ः00 बजे पिंडी महाभिषक।

. सुबह 7ः00 बजे एकादश कुंडीय यज्ञ।



. सुबह 10:00 बजे गढ़वाली जागर

. दोपहर 12:00 बजे सिद्धबाबा को सवा मन का रोट प्रसाद चढ़ाने के बाद प्रसाद वितरण।



. दोपहर बाद 1ः00 बजे से मुंबई के भजन गायक मनोज मिश्रा, प्रमोद त्रिपाठी एवं साथी कलाकारों की हिंदी भजन संध्या।

. बतौर मुख्य अतिथि पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के आचार्य बालकृष्ण का संबोधन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed