फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Shrestha won gold in International Open Roller Skating Championship

इंटरनेशनल ओपन रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में कोटद्वार के श्रेष्ठ नेगी ने जीता स्वर्ण

Sun, 13 Nov 2022 10:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 13 Nov 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Shrestha won gold in International Open Roller Skating Championship
फर्स्ट माउंट एवरेस्ट इंटरनेशनल ओपन रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में पदमपुर निवासी श्रेष्ठ नेगी ने स्वर्ण पदक जीता है। श्रेष्ठ की सफलता से उसके परिवार में खुशी का माहौल है। यह प्रतियोगिता काठमांडू में हुई थी।
विज्ञापन

मूल रूप से द्वारीखाल ब्लॉक के खड़ेती गांव निवासी श्रेष्ठ नेगी की मौसी श्रुति नेगी ने बताया कि नेपाल की राजधानी काठमांडू में 12 व 13 नवंबर को हुई इस प्रतियोगिता के छह राउंड की सिंगल स्पर्धा में श्रेष्ठ ने प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व श्रेष्ठ ने ऑल इंडिया स्केटिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता था। श्रेष्ठ ने पांच वर्ष की उम्र से स्केटिंग शुरू कर दी थी। छह वर्ष की उम्र में उन्होंने नागपुर में आयोजित इंटरनेशनल ओपन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता। श्रेष्ठ वर्तमान में पीडीकेपी एकेडमी दिलाश गार्डन से प्रशिक्षण ले रहे हैं और दिल्ली में कक्षा दस में अध्ययनरत हैं। श्रेष्ठ खेल विधा में अपना कॅरिअर बनाना चाहते हैं। श्रेष्ठ के पिता विकास नेगी सीआरपीएफ में जम्मू कश्मीर के बारामूला में तैनात हैं जबकि माता शिप्रा गृहणी हैं। श्रेष्ठ की सफलता से उसके दादा मदन सिंह नेगी समेत परिवार के सभी लोग खुश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed