फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Shops are running unlicensed chicken

बिना लाइसेंस के चल रही हैं चिकन की दुकानें

Sat, 06 Aug 2016 10:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला काोटद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला काोटद्वार Updated Sat, 06 Aug 2016 10:35 PM IST
विज्ञापन
 Shops are running unlicensed chicken
दुकान - फोटो : अमर उजाला

कोटद्वार। मंगलवार को मांस और हेयर ड्रेसर की दुकानें खुलने के विरोध में विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंप कर ऐसे दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

विज्ञापन

शनिवार को विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री मनमोहन जुयाल के नेतृत्व में कार्यकर्ता तहसील में एकत्र हुए। उन्होंने एसडीएम से मुलाकात कर नियम विरुद्ध मंगलवार को क्षेत्र में धड़ल्ले से मांस, सैलून और ब्यूटीपार्लर की दुकानें खुलने की शिकायत की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि जिला प्रशासन ने मटन की दुकानों को लाइसेंस देते समय इन सभी दुुकानों के लिए मंगलवार को साप्ताहिक अवकाश निर्धारित किया है। यही नहीं, कोटद्वार नगर और निकटवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में मटन-चिकन की दुकानें बिना नगर पालिका, जिला परिषद और स्थानीय स्वास्थ्य निरीक्षक की अनुमति से अवैध रूप से संचालित हो रही हैं। सभी दुकानों में खाद्य सुरक्षा कानून की अवहेलना कर मांस का विक्रय किया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने मटन व चिकन विक्रेताओं के लाइसेंस की जांच कर उनके खिलाफ कार्रवाई और मंगलवार को हेयर ड्रेसर और ब्यूटी पार्लरों को बंद रखने की कार्रवाई करने की मांग की है। ऐसा न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर संदीप डबराल, विपिन फूल, सचिन माहेश्वरी, राजेंद्र बिष्ट, सोम नैथानी, संजय रावत, सुमित सिंघल, आशुतोष बौंठियाल, अजय बहुखंडी, संजय थपलियाल, लक्ष्मण बिष्ट, अमित केशवाल, नवीन चमोली, अनूप थपलियाल, योगंबर चौहान, अनुसूइया प्रसाद व सतेंद्र रावत आदि मौजूद थे।

फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed