{"_id":"693c10bfd21ac4a6a20be680","slug":"shopkeeper-hits-auto-driver-on-head-with-iron-pipe-injures-him-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1009-120385-2025-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: दुकानदार ने ऑटो चालक के सिर पर लोहे के पाइप से किया वार, घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: दुकानदार ने ऑटो चालक के सिर पर लोहे के पाइप से किया वार, घायल
Fri, 12 Dec 2025 06:25 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Fri, 12 Dec 2025 06:25 PM IST
विज्ञापन
घायल ऑटो चालक ने दी तहरीर, मामले की जांच कर रही पुलिस
कोटद्वार। आमपड़ाव में दुकान के आगे से ऑटो हटाने को लेकर हुए विवाद में दुकानदार ने ऑटो चालक के सिर पर लोहे के पाइप से वार कर दिया। घटना में ऑटो चालक घायल हो गया। पीड़ित ऑटो चालक की ओर से मामले में बाजार चौकी पुलिस को तहरीर दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जयानंद भारती मार्ग निवासी ऑटो चालक वेद प्रकाश ने बाजार चौकी पुलिस को इस मामले में तहरीर दी है। तहरीर में कहा कि आमपड़ाव में श्याम नाम के एक व्यक्ति ने उसकी दुकान के आगे लगे ऑटो को हटाने के लिए कहा। चालक ने चाय पीने के बाद ऑटो हटाने की बात कही जिस पर वह भड़क गया। आरोपी ने उसके साथ गाली गलौज करने के साथ ही उसके सिर पर लोहे के पाइप से वार कर दिया जिससे उसके सिर पर गंभीर चोट आ गई। उन्होंने आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। बाजार चौकी इंचार्ज विनोद चपराना ने बताया कि पीड़ित ऑटो चालक की ओर से तहरीर मिल चुकी है। मामले की जांच की जा रही है।