{"_id":"5f24492d8ebc3e638150ae58","slug":"shift-from-alcohol-to-mobile-shop-kotdwar-news-drn3517727179","type":"story","status":"publish","title_hn":"सनेह से शिफ्ट करें शराब की मोबाइल शॉप, आबकारी निरीक्षक से की वार्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सनेह से शिफ्ट करें शराब की मोबाइल शॉप, आबकारी निरीक्षक से की वार्ता
विज्ञापन
कोटद्वार। सनेह में खुली शराब की दुकान के बंद नहीं होने से आक्रोशित महिलाओं ने शुक्रवार को आबकारी निरीक्षक को क्षेत्र में बुलाकर मोबाइल वैन शॉप को अन्यत्र शिफ्ट करने की मांग की। महिलाओं ने शीघ्र शराब की दुकान और मोबाइल वैन बंद नहीं होने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है।
शुक्रवार को सनेह क्षेत्र की महिलाओं ने सनेह में आबकारी निरीक्षक आनंद सिंह चौहान से वार्ता की। महिलाओं ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों पर झूठा आश्वासन देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि महिलाएं इस मामले में 18 जून को वन मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत से उनके आवास पर मिली थीं। वार्ता के दौरान वन मंत्री ने उन्हें दो सप्ताह के भीतर क्षेत्र से सरकारी शराब की दुकान और मोबाइल वैन को हटाने का आश्वासन दिया था, लेकिन एक माह से अधिक का समय गुजर जाने के बाद भी सनेह चौराहे से अंग्रेजी शराब की मोबाइल शॉप को नहीं हटाया गया है। कहा कि भाजपा सरकार और वन मंत्री ने झूठा आश्वासन देकर महिलाओं का अपमान किया है।
आबकारी निरीक्षक आनंद सिंह चौहान ने बताया कि मोबाइल वैन को एक जगह खड़ा करने के बजाय उसे घुमाने के निर्देश दिए हैं। बताया कि अन्यत्र दुकान की तलाश की जा रही है। इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता अंजू पुंडीर, रेनू कोटियाल, बीना कोटियाल, सतेश्वरी देवी, कुसुम नेगी, शोभा देवी, अर्चना व संगीता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
-फोटो