{"_id":"6921c03c76318517e9028d53","slug":"shaurya-kunal-anshuman-and-sakshi-won-the-fair-kotdwar-news-c-53-1-sri1002-118436-2025-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: बाल मेले में शौर्य, कुणाल, अंशुमन व साक्षी ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: बाल मेले में शौर्य, कुणाल, अंशुमन व साक्षी ने मारी बाजी
Sat, 22 Nov 2025 07:23 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Sat, 22 Nov 2025 07:23 PM IST
विज्ञापन
फोटो
बाल मेले में शौर्य, कुणाल, अंशुमन व साक्षी ने मारी बाजी
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। राजकीय नंदन नगर पालिका जूनियर हाईस्कूल श्रीनगर में ब्लॉक स्तरीय प्रोजेक्ट कार्य आधारित बाल मेले का आयोजन किया गया। मेले का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी अश्वनी रावत ने किया। विकासखंड खिर्सू की तीन न्याय पंचायतों के संकुल स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त शिक्षक एवं छात्र-छात्राओं ने मेले में प्रतिभाग किया ।
इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी अश्वनी रावत ने कहा कि मेले का उद्देश्य किसी विषय या समस्या पर स्वाध्याय, जानकारी एकत्रित करना, उसका विश्लेषण करना और निष्कर्ष निकालना है। इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने विभिन्न विषयों पर अपने प्रोजेक्ट बनाए। विज्ञान विषय में राउप्रावि कमेड़ा के शौर्य और कुणाल प्रथम, राइंका चोपड़ा के अनिरूद्ध द्वितीय, राइंका स्वीत के अनुज तृतीय रहे। गणित विषय में राइंका चौरीखाल के अंशुमन प्रथम, राउप्रावि डांग के योगेश और प्रतिज्ञा द्वितीय तथा राजूहा दत्ताखेत के शुभम और रक्षित राणा तृतीय रहे। सामाजिक विज्ञान विषया में राजूहा कमेड़ा की साक्षी प्रथम, राइंका देवलगढ़ की सुहाना और तनुज द्वितीय रही। विजेता प्रतिभाग अब जनपद स्तर की प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। इस मौेके पर कार्यक्रम प्रभारी मुकेश काला, जयदयाल चौहान, नवीन धारीवाल, सर्वेश्वर गौड़, मुकेश बहुगुणा, सन्दीप कोहली, हरेन्द्र कुमार, अंकिता, नरेश पंवार, विश्वेश्वर दत्त सेमवाल, जया बहुगुणा आदि मौजूद रहे।