फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Village heads sensitized on creating TB-free panchayats.

Kotdwar News: टीबी मुक्त पंचायत बनाने के लिए ग्राम प्रधानों को किया जागरूक

Tue, 29 Sep 2026 06:08 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Tue, 29 Sep 2026 06:08 PM IST
विज्ञापन
Village heads sensitized on creating TB-free panchayats.
दुगड्डा (कोटद्वार)। साझासैंण स्थित दुगड्डा ब्लॉक सभागार में मंगलवार को टीबी मुक्त पंचायत प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें ग्राम प्रधानों को टीबी के लक्षणों की पहचान, समय पर जांच और उपचार के साथ ही मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं और निक्षय पोषण योजना की जानकारी दी गई।
विज्ञापन


कार्यक्रम में दुगड्डा ब्लॉक के क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के वरिष्ठ उपचार निरीक्षक कुलदीप सिंह रमोला ने ग्राम प्रधानों को टीबी के प्रति जागरूकता बढ़ाने और पंचायत स्तर पर रोगियों की पहचान एवं जांच को प्रोत्साहित करने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पंचायतों की सक्रिय भागीदारी से गांवों को टीबी मुक्त बनाने के अभियान को गति मिल सकती है।
विज्ञापन

इस दौरान टीबी मुक्त अभियान के तहत तीन ग्राम पंचायतों को राष्ट्रपति महात्मा गांधी की प्रतिमा देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उमथगांव की सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी काकुल वैद्य, प्रधान संगठन के अध्यक्ष सरदार सिंह नेगी, सचिव प्रीतपाल सिंह, ग्राम प्रधान रजनी देवी, अनीता देवी, सरिता देवी, कुमारी रीना, विनोद रावत, ताहिर अली मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed