{"_id":"676c6deec626422a140aa98b","slug":"shashidhar-bhatt-smriti-garhwal-cup-football-tournament-will-be-held-from-5th-kotdwar-news-c-5-1-gkp1010-578883-2024-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: पांच से होगा शशिधर भट्ट स्मृति गढ़वाल कप फुटबाल टूर्नामेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: पांच से होगा शशिधर भट्ट स्मृति गढ़वाल कप फुटबाल टूर्नामेंट
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। स्व. शशिधर भट्ट स्मृति खेल संस्था की ओर से पांच जनवरी से राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में पूर्व पालिकाध्यक्ष स्व. शशिधर भट्ट की स्मृति में आठ दिवसीय गढ़वाल कप फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में अब तक देशभर की 16 टीमें पंजीकरण करा चुकी हैं। फाइनल मुकाबला 12 जनवरी को खेला जाएगा। देवी रोड स्थित एक होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता में संस्था के अध्यक्ष अरुण भट्ट और जिला फुटबाल एसोसिएशन पौड़ी के सचिव सुनील रावत ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के लिए अब तक 16 टीमें पंजीकरण करा चुकी हैं। जिसमें 12 टीमों का चयन किया गया है। जबकि 4 टीमों को रिजर्व में रखा गया है। विजेता टीम को एक लाख रुपये की नकद धनराशि और ट्राफी व उपविजेता टीम को 51,000 रुपये की नकद धनराशि और ट्रॉफी दी जाएगी। इसके अलावा सर्वोत्तम खिलाड़ी, उदीयमान खिलाड़ी को 5100-5100 रुपये की नकद धनराशि दी जाएगी। इस मौके पर अतुल भट्ट, बीरेंद्र रावत (टोनी भाई), कर्नल चंद्रीपाल पटवाल (से.नि.), महेंद्र सिंह, गोपाल जसोला, डॉ. शशि भूषण, सिद्धार्थ उनियाल आदि मौजूद रहे। संवाद

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला
विज्ञापन