फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Shaheed Mukesh Bisht Memorial

स्कॉलर्स एकेडमी ने जीता फुटबाल का उद्घाटन मैच

Sun, 14 Feb 2021 08:05 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 14 Feb 2021 08:05 PM IST
विज्ञापन
Shaheed Mukesh Bisht Memorial
शहीद मुकेश बिष्ट मेमोरियल अंतर विद्यालयी फुटबाल टूर्नामेंट शुरू हो गया। टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच स्कॉलर एकेडमी के नाम रहा। टूर्नामेंट का बाल भारती स्कूल के प्रधानाचार्य गिरिराज सिंह रावत ने शुभारंभ किया।
विज्ञापन

मोटाढांक स्थित मिनी स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच जीआईसी मोटाढांक और स्कॉलर एकेडमी के बीच खेला गया, जिसमें स्कॉलर एकेडमी के खिलाड़ियों ने बेहतरीन फुटबाल का प्रदर्शन करते हुए मैच 3-0 से जीतकर अगले पायदान पर कदम रखा। दूसरा मैच जीआईसी कुंभीचौड़ और एमकेवीएन के बीच हुआ, जिसमें दोनों टीमों के बीच गोल के लिए कांटे की टक्कर हुई। अतिरिक्त समय में भी गोल नहीं होने पर आखिरकार ट्राई ब्रेकर में कुंभीचौड़ ने 4-3 से मैच जीता। तीसरे मैच में डीएवी कोटद्वार ने नवयुग पब्लिक स्कूल को पेनल्टी शूटआउट में 8-7 से हरा क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। चौथे मुकाबले में बलूनी पब्लिक स्कूल ने एसजीआरआर को 2-0 से हरा कर मैच अपने नाम किया। इस अवसर पर प्रकाश चंद्र चौधरी, तीरथ सिंह रावत, जगमोहन सिंह नेगी, दिनेश सिंह रावत, बीडी शर्म, सुरेंद्र सिंह नेगी, संदीप सिंह, सिद्धार्थ रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed