फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Several employees found absent from health centers in the Satpuli region.

Kotdwar News: सतपुली क्षेत्र के स्वास्थ्य केंद्रों से नदारद मिले कई कर्मचारी

Sat, 16 May 2026 05:29 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Sat, 16 May 2026 05:29 PM IST
विज्ञापन
Several employees found absent from health centers in the Satpuli region.
डीएम के निर्देश पर एसडीएम सतपुली ने किया स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण
विज्ञापन

सतपुली/कोटद्वार। डीएम के निर्देश पर सतपुली की एसडीएम रेखा आर्य ने सतपुली क्षेत्र के विभिन्न प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान स्वास्थ्य सेवाओं में गंभीर अनियमितताएं, कर्मचारियों की अनुपस्थिति और कई खामियां सामने आईं। कई केंद्रों पर तैनात कर्मचारी ड्यूटी से नदारद मिले, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल खड़े हो गए हैं।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रीठाखाल में तीन में से केवल फार्मासिस्ट सुधीर उपस्थित पाए गए। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी 11 मई से लगातार अनुपस्थित थे, जबकि एएनएम भी ड्यूटी से नदारद मिलीं। निरीक्षण के समय ओपीडी में मात्र तीन मरीज दर्ज थे। पीएचसी संगलाकोटी में चार कर्मचारियों में से केवल वार्ड बॉय और एएनएम ही उपस्थित मिले। यहां प्रभारी चिकित्सक 10 मई से लगातार अनुपस्थित बताए गए और फार्मासिस्ट भी मौके पर नहीं थे। इस केंद्र में पेयजल आपूर्ति भी बाधित पाई गई।
विज्ञापन

पीएचसी पोखड़ा में एक चिकित्सक सहित आरबीएसके की पूरी टीम अनुपस्थित मिली। संबंधित कर्मचारी क्षेत्र भ्रमण रजिस्टर प्रस्तुत नहीं कर सके। रीठाखाल स्थित आयुष विंग में भी दोनों तैनात कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। यहां प्रभारी चिकित्सा अधिकारी और फार्मासिस्ट मौजूद नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

.
बायोमीट्रिक और साफ-सफाई में खामियां
अधिकांश स्वास्थ्य केंद्रों में बायोमीट्रिक मशीनें बंद थीं। उपस्थिति मोबाइल एप के माध्यम से दर्ज की जा रही थी। इसके अतिरिक्त, स्वास्थ्य केंद्र परिसरों के आसपास झाड़ी कटान और समुचित साफ-सफाई की व्यवस्था भी संतोषजनक नहीं थी।

.
डीएम और सीएमओ को भेजी जा रही रिपोर्ट
एसडीएम ने कहा कि क्षेत्र में तैनात स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति गंभीर लापरवाही बरत रहे हैं। बताया कि निरीक्षण रिपोर्ट डीएम और सीएमओ को भेजकर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed