{"_id":"5e53ffd78ebc3ef3cb3ffb65","slug":"self-ampadav-degree-college-route-will-be-known-as-dalip-singh-chauhan-kotdwar-news-drn3372593185","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्व. दलीप सिंह चौहान के नाम से जाना जाएगा आमपड़ाव-डिग्री कालेज मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्व. दलीप सिंह चौहान के नाम से जाना जाएगा आमपड़ाव-डिग्री कालेज मार्ग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व सरपंच स्व. दलीप सिंह चौहान की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि वन मंत्री डा. हरक सिंह रावत ने स्व. दलीप सिंह चौहान के नाम पर सड़क का नामकरण करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि आमपड़ाव-डिग्री कालेज मार्ग को अब स्व. दलीप सिंह चौहान मार्ग के नाम से जाना जाएगा।
एक वेेडिंग प्वाइंट में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वन मंत्री डा. हरक सिंह रावत ने स्व. दलीप सिंह चौहान को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने लोगों से जल संरक्षण के लिए अपनी पूर्ण सहभागिता निभाने की अपील की। इस अवसर पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में योगदान के लिए 17 लोगों शिक्षक सुरदीप गुसाईं, महावीर सिंह कुंवर, पार्षद रोहिणी देवी, रितु चमोली, मीनाक्षी कोटनाला, अनीता मल्होत्रा, लीला कंडवाल, पिंकी रावत, सामाजिक कार्यकर्ता लता बिष्ट, आशा नेगी, सावित्री देवी समेत कुल 17 लोगों को सम्मानित किया गया। इसके अलावा विभिन्न क्षेत्रों की आठ कीर्तन मंडलियों को ढोलक दी गईं। इस अवसर पर एडवोकेट जगमोहन सिंह नेगी, राकेश मित्तल, महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष रंजना रावत, नागेंद्र उनियाल, अरुण भट्ट, मंजू जखमोला, ध्यान सिंह नेगी, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष किशन पंवार, विकास बहादुर सिंह, ठाकुर महिपाल सिंह, राहुल चौहान, पार्षद आशा चौहान, शशि नैनवाल, रश्मि राणा, कांता चौहान, राम सिंह चौहान, नरेश चौहान, देवेंद्र चौहान आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन पूर्व सभासद गुड्डू सिंह चौहान ने किया।