फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Selected participants were honored

Kotdwar News: चयनित प्रतिभागियों को किया सम्मानित

Sun, 01 Nov 2026 05:37 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Sun, 01 Nov 2026 05:37 PM IST
विज्ञापन
Selected participants were honored
कोटद्वार। भारत स्वाभिमान न्यास एवं पतंजलि योग समिति की मासिक बैठक श्री गुरु राम राय स्कूल पदमपुर स्थित योग कक्षा में आयोजित की गई।
विज्ञापन

रविवार सुबह हुई बैठक में संस्था की पिछली कार्यवाही की समीक्षा की गई और योग, आयुर्वेद और स्वदेशी के क्षेत्र में किए गए कार्यों की जानकारी साझा की गई। साथ ही संस्था की अब तक की प्रगति पर चर्चा करते हुए योग के नए आयामों के बारे में भी जानकारी दी गई। इस अवसर पर विद्यालय में नियमित रूप से योगाभ्यास करने वाले साधक डॉ. रवि नेगी, देवेंद्र रावत, बीना रावत, सुनीता बिष्ट और नीलम चौहान को सम्मानित किया गया।

वहीं, झंडीचौड़ से रजनी अग्रवाल के साथ आए साधक वरुण कुमार और प्रियांशु कुमार को भी सम्मानित किया गया। दोनों का अल्मोड़ा में आयोजित चयन प्रतियोगिता के माध्यम से राष्ट्रीय स्तर की योग प्रतियोगिताओं में पौड़ी जिले से उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करने के लिए चयन हुआ है। बैठक में न्यास के जिला प्रभारी दिनेश जुयाल, राज्य कार्यकारिणी सदस्य अमित सजवाण, भगवती प्रसाद, सत्यनारायण नौटियाल, विजय भाटिया, जेपी काला, सुशील वर्मा, राखी नौटियाल, पिंकी पोखरियाल, सुनीता ओझा, चंद्रकिशोर असवाल और उषा असवाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed