फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   SDM raided Malan river

एसडीएम ने मालन नदी में मारा छापा, खनन कारियों में मची भगदड़

Wed, 28 Aug 2019 10:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 28 Aug 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
SDM raided Malan river
एसडीएम ने मालन नदी में मारा छापा
विज्ञापन

रात के 12 बजे मालन में चल रहा था अवैध खनन, एक ट्रैक्टर ट्राली सीज
एसडीएम के वाहन का पीछा कर रहे चार बाइक सवारों की बाइकें सीज
अमर उजाला ब्यूरो
कोटद्वार। अवैध खनन पर अंकुश लगाने के लिए एसडीएम ने मंगलवार रात मालन नदी में छापा मारा। इस दौरान मालन नदी में अवैध खनन कर रहे खननकारियों में भगदड़ मच गई। एसडीएम के निर्देश पर कर्मचारियों ने एक ट्रैक्टर ट्राली और एसडीएम के वाहन का पीछा कर रही चार बाइकों को सीज कर दिया।
मालन नदी में हो रहे अवैध खनन की शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए मंगलवार रात 12 बजे एसडीएम योगेश मेहरा राजस्व और पुलिस कर्मियों के साथ मालन नदी में पहुंचे। एसडीएम को अचानक नदी में उतरते देख अवैध खनन में लगे खनन कारियों में हड़कंप मच गया। उन्होंने आनन फानन में नदी से बाहर ट्रैक्टर ट्रालियां दौड़ानी शुरू कर दीं। देखेते ही देखते खननकारियों से नदी खाली हो गई। नदी से बाहर की ओर दौड़ रहे एक ट्रैक्टर ट्राली को खनन में उपयोग होने वाले औजारों के साथ दबोच लिया गया। अंधेरे का फायदा उठाते हुए ट्रैक्टर चालक भाग गया। राजस्व कर्मियों ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर सीज कर दिया।
विज्ञापन

इस बीच सुखरो नदी की ओर जाने पर एसडीएम के पीछे चार बाइक सवार लग गए। रात के 12 बजे वाहन का पीछा कर रहे बाइक सवारों पर एसडीएम को संदेह हुआ। उन्होंने अपना वाहन खड़ा कर चारों बाइक सवारों को रोक दिया और उनसे रात को सड़कों पर घूमने का कारण जाना, लेकिन वे एसडीएम के सवालों का जवाब नहीं दे सके। इस पर पुलिसकर्मियों ने बाइकों को जब्त किया और उन्हें कोतवाली लाकर सीज कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम योगेश मेहरा ने कहा कि कोटद्वार क्षेत्र की किसी भी नदी में अवैध खनन को छूट नहीं दी जाएगी। अवैध खनन के खिलाफ लगातार छापामारी जारी रहेगी। इसके बावजूद नदी में खनन करते हुए पाए जाने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed