{"_id":"676d856bf2bffe1054069a60","slug":"scholarship-given-to-meritorious-students-on-annual-function-kotdwar-news-c-5-1-gkp1010-579561-2024-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: वार्षिकोत्सव पर मेधावी विद्यार्थियों को दी छात्रवृत्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: वार्षिकोत्सव पर मेधावी विद्यार्थियों को दी छात्रवृत्ति
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। विकासखंड पोखड़ा के श्री शंकर सिंह गुसाईं राजकीय जूनियर हाईस्कूल चमनाऊं सौण्डल का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ और मेधावी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति दी गई।
स्कूल प्रांगण में वाईएस गुसाईं की अध्यक्षता में आयोजित वार्षिकोत्सव में वक्ताओं ने संस्था की शैक्षिक उपलब्धियों पर चर्चा की। कहा कि स्कूल में पढ़ने वाले 10वीं के टॉपर छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति दी जाती है। इस वर्ष भी एकेश्वर और पोखड़ा विकासखंड के 12 छात्र-छात्राओं का चयन हुआ। जिसमें प्रथम तीन टॉपर अरमान सिंह नेगी, प्रवीण सिंह, ज्योत्सना रावत के अलावा सुमित सिंह, आयुष कुमार, अंशिका, प्रिया, सोनाक्षी, संजीव रावत, मानसी, रिया इष्टवाल आर प्रवेश कुमार शामिल रहे।
वहीं, प्रधानाध्यापक सुरेंद्र सिंह गुसाईं की देखरेख में सामान्य ज्ञान, कला प्रतियोगिता, कुर्सी व चम्मच दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई। वहीं, विशिष्ट अतिथि ने होनहार चार मेधावी छात्र-छात्राओं आरुष, अभिषेक सिंह, इशांत कुमार एवं प्रियंक रावत को छात्रवृत्ति धनराशि दी। जिसमें सूर्यपाल, सुरेश कुमार, जगत सिंह रावत, उत्तम सिंह, प्रेम सिंह रावत, उर्मिला देवी, कौशल्या राणा, खुशबू रावत आदि उपस्थित रहे। संचालन गिरीश सुंद्रियाल ने किया। इस मौके पर कई शिक्षक एवं अभिभावक उपस्थित रहे।