{"_id":"6a732e61ec4be9b7c4022a2f","slug":"saneh-road-remained-blocked-for-hours-due-to-a-fallen-tree-electricity-and-water-supplies-were-also-disrupted-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1009-125568-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: पेड़ गिरने से सनेह मार्ग रहा घंटों बाधित, बिजली-पानी की आपूर्ति भी ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: पेड़ गिरने से सनेह मार्ग रहा घंटों बाधित, बिजली-पानी की आपूर्ति भी ठप
Wed, 05 Aug 2026 06:06 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Wed, 05 Aug 2026 06:06 PM IST
विज्ञापन
कोटद्वार। मंगलवार शाम हुई तेज बारिश के दौरान कुंभीचौड़-रामपुर-कोटड़ीढांग-सनेह मार्ग पर रामपुर स्थित जल संस्थान के नलकूप के समीप पेड़ सड़क पर गिर गया। इससे मार्ग पर यातायात बाधित रहा। पेड़ गिरने से बिजली की लाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई। बिजली आपूर्ति रात भर ठप होने से बुधवार सुबह पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित हुई।
संयुक्त समाजसेवी संगठन सनेह पट्टी के अध्यक्ष मोहन सिंह रावत ने बताया कि पेड़ गिरने के कारण मार्ग पर देर शाम से ही वाहनों की आवाजाही बंद हो गई थी। बुधवार सुबह स्कूल वाहनों को भी अन्य वैकल्पिक मार्गों से होकर गुजरना पड़ा जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और श्रमिकों की मदद से पेड़ को काटकर सड़क से हटाया। इसके बाद मार्ग पर यातायात सुचारू कराया गया। दूसरी ओर ऊर्जा निगम ने क्षतिग्रस्त विद्युत लाइन की मरम्मत कर विद्युत आपूर्ति बहाल की जिसके बाद क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति भी सामान्य हो गई।
विज्ञापन
रेंजर विपिन चंद्र जोशी ने बताया कि कुंभीचौड़-रामपुर-कोटड़ीढांग-सनेह मार्ग पर बारिश के दौरान एक पेड़ धराशायी हो गया था। विभाग की टीम ने पेड़ हटवा दिया है और अब मार्ग पर यातायात पूरी तरह सुचारू है।