फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Sakshi Negi won the speech competition.

Kotdwar News: भाषण प्रतियोगिता में साक्षी नेगी ने मारी बाजी

Sat, 10 Oct 2026 04:49 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Sat, 10 Oct 2026 04:49 PM IST
विज्ञापन
Sakshi Negi won the speech competition.
कोटद्वार। पीजी कॉलेज के बीएड विभाग में सेवा संकल्प सप्ताह के तहत शनिवार को विकसित भारत-2047 विषय पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में साक्षी नेगी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. डीएस नेगी के मार्गदर्शन और सेवा संकल्प अभियान के समन्वयक प्रो. अरविंद कुमार अवस्थी की अध्यक्षता में आयोजित प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में साक्षी नेगी, रितिका, ओमप्रकाश ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक की भूमिका डॉ. ऐश्वर्या राणा और डॉ. मनोरथ प्रसाद नौगाईं ने निभाई।
विज्ञापन

इस अवसर पर बीएड विभागाध्यक्ष डॉ. सुषमा भट्ट थलेड़ी, डॉ. अखिलेश कुकरेती, डॉ. रश्मि बहुखंडी और शेखर मैठाणी मौजूद रहे। कार्यक्रम की संयोजक डॉ. सुनीता नौटियाल और सहसंयोजक डॉ. डीके मौर्य रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed