फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Rural Water Institute trooped over water scarcity

पानी की किल्लत को लेकर जल संस्थान धमके ग्रामीण

Mon, 20 Jun 2016 10:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला पौड़ी
ब्यूरो/अमर उजाला पौड़ी Updated Mon, 20 Jun 2016 10:37 PM IST
विज्ञापन

पानी की किल्लत झेल रहे राई गांव के लोग सोमवार को जल संस्थान दफ्तर धमके। उन्होंने जल संस्थान का घेराव किया और अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। अधिशासी अभियंता की गैरहाजिरी में कार्यालय में ज्ञापन दिया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि जल्द पेयजल सप्लाई नहीं होने पर आंदोलन किया जाएगा।

विज्ञापन


नगरपालिका क्षेत्र के राई गांव निवासियों ने आरोप लगाया कि जल संस्थान ने पंद्रह साल पहले उन लोगों से टैंक बनाने के लिए वन पंचायत की भूमि मांगी थी। बदले में ग्रामीणों को पानी सप्लाई देने के लिए पांच सार्वजनिक स्टैंड पोस्ट बनाने की बात कही गई थी।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने टैंक निर्माण के लिए जल संस्थान को वन पंचायत की भूमि उपलब्ध करा दी। टैंक का निर्माण भी हो गया लेकिन जल संस्थान ने उनके साथ धोखा किया और वादे के अनुसार सार्वजनिक स्टैंड पोस्ट नहीं बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने कहा कि उनके यहां कई दिन से पेयजल सप्लाई ठप है। यदि जल संस्थान ने सार्वजनिक स्टैंड पोस्ट लगाए होते तो घरों में पेयजल सप्लाई ठप होने की स्थिति में वे लोग स्टैंड पोस्टों से काम चला लेते। प्रदर्शनकारियों में सावित्री देवी, मोनिका देवी, वीरेंद्र सिंह, खुशहाल सिंह, सुनीता देवी, अनीता देवी आदि ग्रामीण मौजूद रहे।

जल संस्थान दफ्तर में करेंगे तालाबंदी
उत्तराखंड जन जागृति मंच के संयोजक धर्मवीर सिंह रावत ने कहा कि शहर में पाइप लाइनों एवं नलों से हजारों लीटर पानी रिसाव हो रहा है। चेतावनी दी कि शहर में रिसाव के कारण हो रही पानी की बर्बादी नहीं रोकी गई और गंदा पानी सप्लाई करना बंद नहीं किया गया तो जल संस्थान कार्यालय में तालाबंदी कर दी जाएगी।


इस संबंध में मंच ने अधिशासी अभियंता को ज्ञापन दिया है। महिला कांग्रेस की जिला उपाध्यक्ष संगीता रावत, रघुनाथ सिंह नेगी, घनश्याम सिंह रावत, प्रेम सिंह रावत, जगमोहन सिंह नेगी, रामदयाल सिंह राणा और धीरेंद्र सिंह नेगी आदि के ज्ञापन में हस्ताक्षर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed