फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Roadways bus seized without fitness riders

बिना फिटनेस सवारियां ढो रही रोडवेज बस सीज

Mon, 21 Nov 2022 09:00 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 21 Nov 2022 09:00 PM IST
विज्ञापन
Roadways bus seized without fitness riders
मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर उपसंभागीय परिवहन कार्यालय खासा सक्रिय दिखा। दुगड्डा और यूपी बार्डर पर वाहनों की सख्ती से चेकिंग की गई। इस दौरान श्रीनगर डिपो की रोडवेज बस को सीज किया गया जबकि हरिद्वार रूट पर उत्तराखंड परिवहन की बस का ओवरलोडिंग का चालान किया गया।
विज्ञापन

एआरटीओ पंकज श्रीवास्तव ने रोडवेज बस की चेकिंग में फिटनेस 2019 तक ही पाई गई। इसका टैक्स भी जमा नहीं कराया गया। एआरटीओ ने श्रीनगर डिपो के अधिकारियों से जानकारी मांगी तो वे स्पष्टीकरण नहीं दे पाए। बस में बैठी 19 सवारियों को उतारकर दूसरे वाहन से गंतव्य के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन

इसी तरह देहरादून से सवारियों को लेकर कोटद्वार लौट रही कोटद्वार डिपो की रोडवेज बस में पांच सवारियां क्षमता से अधिक पाई गईं। इसी दौरान कौड़िया चेक पोस्ट से गुजर रही यूपी रोडवेज भी चेक की गई तो उसके चालक के पास वैध लाइसेंस नहीं मिला। कोटद्वार रोडवेज डिपो के केंद्र प्रभारी वीरेंद्र जदली ने बताया कि श्रीनगर डिपो की बस एक बजे सवारियां लेकर पौड़ी के लिए रवाना हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed