{"_id":"673890e4ce84cfab930cc145","slug":"roads-uprooted-at-many-places-common-people-demand-asphalting-kotdwar-news-c-49-1-kdr1001-111908-2024-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: जगह-जगह उखड़ी सड़क, आमजन ने की डामरीकरण की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: जगह-जगह उखड़ी सड़क, आमजन ने की डामरीकरण की मांग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सतपुली। नगर क्षेत्र में देवप्रयाग मार्ग पर बस अड्डे से डिग्री कॉलेज गेट के पास तक करीब डेढ़ सौ मीटर परत उखड़ने से मार्ग बदहाल हो गया है। सड़क किनारे नाली भी बदहाल होने से गंदा पानी क्षतिग्रस्त सड़क पर भरने से आवागमन में परेशानी हो रही है। मोटर मार्ग से इंटर कॉलेज एवं डिग्री कॉलेज के बच्चे पैदल गुजरते हैं। इस समय सड़क की बदहाल स्थिति छात्र-छात्राओं, वाहन चालकों, व्यापारियों एवं राहगीरों के लिए मुसीबत का सबब बनी है। व्यापारियों का कहना है कि विगत दो वर्षों से सड़क खस्ताहाल पड़ी है। देवप्रयाग रोड के व्यापारी मुकेश पाल, हरिओम पाल, मोहम्मद हनीफ, सुदेश पोखरियाल, भगवान सिंह, अमित पोखरियाल आदि ने डीएम को ज्ञापन भेजकर नगर के देवप्रयाग मोटर मार्ग की डेढ़ सौ मीटर तक उखड़ी ऊपरी परत को सुधारते हुए तत्काल डामरीकरण कराने की मांग की है। संवाद
फोटो समाचार