फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Roads closed, cracks in houses and cow sheds, many drains

Kotdwar News: सड़कें बंद, मकानों और गोशालाओं में आई दरारें, कई नाली भूमि बही

Sun, 13 Aug 2023 06:47 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Sun, 13 Aug 2023 06:47 PM IST
विज्ञापन
Roads closed, cracks in houses and cow sheds, many drains
दुगड्डा ब्लाॅक के कई क्षेत्रों में अतिवृष्टि से हुआ भारी नुकसान
विज्ञापन

ईड़ा और ग्वीराला गांव में नहीं हो रही जरूरी सामान की आपूर्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
कोटद्वार। दुगड्डा ब्लाॅक में भी अतिवृष्टि से भारी नुकसान हुआ है। घाड़ क्षेत्र के अंतर्गत बल्ली-कांडई मार्ग भूस्खलन के कारण भारी मात्रा में मलबा आने से एक हफ्ते से बंद है। ऐसे में कांडई, ईड़ा, ग्वीराला और मटियाल गांव का सड़क संपर्क कटा हुआ है। ईड़ा और ग्वीराला गांव में जरूरी सामान की आपूर्ति भी नहीं हो पा रही है। आपदा से कांडई गांव के मटियाल तोक, अमून तोक और डडोरा तोक में मकानों और गोशालाएं में गहरी दरारें आ गई हैं जबकि किसानों की कई नाली भूमि बह गई है।
उप प्रधान बसंत सिंह नेगी और पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य जगदीश प्रसाद बेबनी ने बताया कि विगत आठ अगस्त को आई आपदा से ग्रामसभा कांडई और ईड़ा, ग्वीराला को जोड़ने वाली सड़क का 200 मीटर हिस्सा ध्वस्त हो गया है। खौलधार तोक में पहाड़ी आने से सड़क बह गई है जिससे ग्रामीणों का बाजार व अस्पताल से संपर्क कट गया है। ग्रामसभा कांडई के मटियाल तोक में मलबा आने से शशि देवी और अमर सिंह की गोशालाएं क्षतिग्रस्त हो गई हैं साथ ही ग्रामीणों की करीब 25 नाली भूमि मलबे में दब गई है। अमून तोक में विक्रम सिंह की गोशाला और मकान टूट गया है और 10 नाली कृषि भूमि बाढ़ में बह गई है। डडोरा तोक में जगत सिंह और गबर सिंह की गोशालाएं मलबे में दब गई हैं। कहा कि गांव के अधिकांश परिवार खतरे की जद में हैं। ईड़ा और ग्वीराला गांव का पैदल संपर्क मार्ग समणीधार और दिखाली के समीप टूट गया है ऐसे में इन गांवों का संपर्क कोटद्वार से कट गया है और यहां जरूरी वस्तुओं की आपूर्ति भी नहीं हो पा रही है। ग्राम प्रधान मंजू देवी ने कहा कि चरेख पेयजल योजना की पाइप लाइन खोलधार समेत पांच जगहों पर क्षतिग्रस्त होने से कांडई ग्रामसभा में पेयजल संकट गहरा गया है। आपदा कंट्रोल रूम के साथ ही जिला प्रशासन को सूचना दे दी है। उन्होंने प्रभावित क्षेत्र में सड़क, बिजली व पानी की व्यवस्था सुचारु करने की मांग की।
विज्ञापन




कोट

शुरुआती पांच किमी. हिस्से से मलबे को हटा लिया गया है। आगे के दो किमी. पर फीलिंग धंस गई है। सड़क खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही सुधारीकरण के लिए आपदा न्यूनीकरण मद में 15 लाख का प्रस्ताव जिला प्रशासन को भेजा है। - योगेंद्र सिंह, सहायक अभियंता पीएमजीएसवाई सिंचाई खंड कोटद्वार।
विज्ञापन
विज्ञापन


नैनीडांडा हल्दूखाल मार्ग का 50 मीटर हिस्सा बहा
कोटद्वार। शनिवार रात को हुई भारी बारिश से नैनीडांडा-हल्दूखाल मार्ग का 50 मीटर हिस्सा मोक्षण रौले के समीप बह गया। सामाजिक कार्यकर्ता हर्षवर्द्धन सिंह नेगी, प्रधान संघ के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह रावत, मनमोहन सिंह नेगी आदि ने बताया कि लोनिवि लैंसडौन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और जेसीबी से पहाड़ी काटकर रविवार को दोपहर 1:00 बजे रास्ता बना दिया और हल्के वाहनों की आवाजाही शुरू करा दी। हालांकि मार्ग संकरा होने के कारण भारी वाहनों की आवाजाही अब भी बंद है। उन्होंने यहां जल्द बड़े वाहनों की आवाजाही शुरू कराने की मांग की। वहीं लोनिवि लैंसडौन के सहायक अभियंता आलोक जैन का कहना है कि जेसीबी से पहाड़ी काटकर हल्के वाहनों की आवाजाही शुरू करा दी है। निर्माण के लिए आपदा न्यूनीकरण मद में प्रस्ताव तैयार कर जिला प्रशासन को भेजा है। संवाद


दो साल बाद भी नहीं हुआ पुश्ते का निर्माण
कोटद्वार। यमकेश्वर ब्लॉक के ग्राम रिखेड़ा निवासी किरण कुमार ने मुख्यमंत्री से उसके मकान के ढहे पुश्ते का निर्माण कराने की मांग की। मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में उसने बताया कि वह बकरी पालन कर परिवार का भरण पोषण करता है। दो वर्ष पूर्व अत्यधिक बारिश से उसके मकान का आंगन ढह गया था। खंड विकास अधिकारी ने ग्राम प्रधान को मनरेगा के जरिए इस क्षतिग्रस्त पुश्ते के निर्माण के लिए निर्देश दिए थे लेकिन ग्राम प्रधान के श्रमिक यहां खुदाई कर चलते बने। पुश्ता खोदे हुए दो माह हो गए हैं लेकिन निर्माण कार्य नहीं हो रहा है। बारिश में बुनियाद की खुदाई के कारण उनके मकान के ढहने का खतरा हो गया है। उन्होंने मुख्यमंत्री से पुश्ता निर्माण के लिए अधिकारियों को निर्देश देने की मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed