फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Road jammed, police shed three hours of sweat

दीवाली की छुट्टी खत्म, सड़कों यातायात के दबाव से लगा जाम

Mon, 16 Nov 2020 08:20 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2020 08:20 PM IST
विज्ञापन
Road jammed, police shed three hours of sweat
कोटद्वार के नजीबाबाद रोड पर लगा वाहनों का जाम। - फोटो : KOTDWAR
दीपावली की छुट्टी समाप्त होते ही सोमवार को सड़कों पर यातायात का दबाव बढ़ गया। हाईवे पर लग रहे जाम के चलते वाहन रेंग-रेंग कर चले। यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए पुलिस कर्मियों को तीन घंटे तक पसीना बहाना पड़ा।
विज्ञापन

दीपावली पर्व को देखते हुए तीन दिन के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से नया ट्रैफिक प्लान बनाया गया था। इसके तहत बाहर से आने वाले चार पहिया वाहनों को शहर के बाहर से ही बाईपास किया गया था। इससे दीपावली की भीड़ में भी यातायात व्यवस्था चाक चौबंद रही, लेकिन सोमवार को व्यवस्थाएं समाप्त होते ही दीपावली मनाने लैंसडौन पहुंचे पर्यटक और अपने गांव पहुंचे प्रवासी लौटने लगे। इस कारण सुबह दस बजे से ही शहर वाहनों के जाम से जकड़ गया। बदरीनाथ मार्ग, झंडाचौक, नजीबाबाद चौराहे पर वाहन रेंग रेंग कर चलते रहे। सुबह दस बजे से दोपहर बाद एक बजे तक जाम की स्थिति बनी रही। समाजसेवी आरसी कोठारी, पंकज कुमार सिंह, कल्पना जखमोला, कुसुम भट्ट का कहना है कि पुलिस प्रशासन की सुस्ती के कारण फिर से सड़कों पर जाम की स्थिति बनने लगी है। एनएच पर अतिक्रमण और नो पार्किंग जोन में सरेआम वाहनों के खड़े रहने से परेशानी और बढ़ रही है। वहीं कोतवाल नरेंद्र बिष्ट ने बताया कि शहर में जाम लगने की सूचना मिलते ही चौराहों पर अतिरिक्त पुलिस बल भेजकर यातायात को सुचारु करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed