{"_id":"57729b9a4f1c1b364779aa86","slug":"road-accident-11-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर पलटी मैक्स, 11 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पर पलटी मैक्स, 11 घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार।
Updated Tue, 28 Jun 2016 09:15 PM IST
विज्ञापन
नेशनल हाईवे पर फतेहपुर बैंड के पास पलटी मैक्स की जांच करता पुलिसकर्मी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। राष्ट्रीय राजमार्ग फतेहपुर बैंड के पास मैक्स के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार 11 लोग घायल हो गए। दुर्घटना की वजह मैक्स के ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है। घायलों को दुगड्डा और कोटद्वार अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब दस बजे एक मैक्स पोखरीखेत से कोटद्वार की ओर आ रही थी, तभी लैंसडौन-दुगड्डा मोटर मार्ग पर फतेहपुर के समीप वाहन के ब्रेक फेल हो गए। चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए वाहन को चट्टान से टकरा दिया, जिससे वाहन सड़क पर पलट गया। इससे बड़ा हादसा होने से टल गया लेकिन वाहन में सवार पोखरीखेत निवासी प्रीतम रावत, ओम रावत, आरती देवी, नैना, रेखा, पीयूष, अंकित और चालक महाराज सिंह घायल हो गए। उनको स्थानीय नागरिकों और राहगीरों ने आपातकालीन सेवा 108 की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दुगड्डा पहुंचाया। जबकि पातालपोखरी निवासी बीरबल सिंह, सुमित और गेंडीखाल निवासी जितेंद्र रावत को निजी वाहन से राजकीय संयुक्त चिकित्सालय कोटद्वार पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने सभी घायलों की हालत सामान्य बताई है। ब्यूरो