फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Riya brightens Garhwal's name as a co-writer

छात्रा रिया चौधरी बनी सबसे कम उम्र की सह लेखिका

Tue, 10 Dec 2019 10:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 10 Dec 2019 10:15 PM IST
विज्ञापन
Riya brightens Garhwal's name as a co-writer
इंक एंड फेबल नामक किताब में सह लेखिका का कार्य करने वाली छात्रा रिया चौधरी। - फोटो : KOTDWAR
आदर्श विद्या निकेतन हल्दूखाता की कक्षा 11 विज्ञान वर्ग की छात्रा रिया चौधरी ने सबसे छोटी उम्र की सह लेखिका के रूप में कार्य कर विद्यालय सहित पूरे गढ़वाल क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उसकी इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार और क्षेत्र की जनता में खुशी की लहर है।
विज्ञापन

छात्रा रिया चौधरी ने एक संकलन ऽइंक एंड फेबलऽ नामक एक किताब में सह लेखिका का कार्य किया है। रिया चौधरी ने बताया कि इंक एंड फेवल का संकलन हरिद्वार निवासी अदिति गुप्ता ने किया है। अदिति वर्तमान में देहरादून से बॉयो टेक्नोलॉजी का कोर्स कर रही है। यह किताब ‘‘स्क्वरल पब्लिकेशन द्वारा प्रकाशित की गई, जिसमें भारत के विभिन्न प्रदेशों से 40 सहायक लेखकों ने प्रतिभाग किया। इसका उद्देश्य अलग-अलग लोगों के विचारों को पाठकों तक पहुंचाना है। विद्यालय की निदेशिका अनुराधा नैथानी शर्मा की ओर से रिया एवं उसके परिवार को उसकी इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है। उन्होंने छात्रा से अपनी लेखन कला को बरकरार रखने की अपील की। रिया ने बताया कि उसे विद्यालय के हिंदी शिक्षक आशीष नैथानी से लेखन कला की प्रेरणा मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed