फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Rikhanikhal won the inaugural match by defeating Bhairavgarhi.

Kotdwar News: भैरवगढ़ी को हराकर रिखणीखाल ने जीता उद्घाटन मैच

Sat, 04 Jan 2025 10:32 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2025 10:32 PM IST
विज्ञापन
Rikhanikhal won the inaugural match by defeating Bhairavgarhi.

विज्ञापन
दुगड्डा (कोटद्वार)। राजकीय ऐतिहासिक पौराणिक गेंद मेला सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा समिति की ओर से गेंद मेला मैदान में फुटबाल प्रतियोगिता शुरू हो गई है। उद्घाटन मैच में रिखणीखाल की टीम ने भैरवगढ़ी की टीम को हराया।


फुटबॉल मैच का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि जमेली गांव के निवासी प्रवासी बंधु सतीश काला ने किया। उद्घाटन मैच रिखणीखाल और भैरवगढ़ी की टीमों के बीच खेला गया। पहले हॉफ में रिखणीखाल की टीम ने एक के बाद एक पांच गोल दागकर अपनी टीम को 5-0 की बढ़त दिला दी। दूसरे हाॅफ में भैरवगढ़ी की टीम ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए तीन गोल दागे, वहीं रिखणीखाल ने दो गोल दागकर 7-3 के अंतर से मैच जीत लिया। प्रतियोगिता का संचालन सतीश देवरानी ने किया। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष ओमप्रकाश तिवारी, निवर्तमान प्रधान चंद्रमोहन चौधरी, धीरेंद्र सिंह रावत, प्रमोद कुकरेती, राजेश लाल, वाणीविलास काला, सुरेंद्र सिंह आर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed