फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Revolutionaries paid homage on the anniversary of August Revolution and Kakori incident

Kotdwar News: अगस्त क्रांति और काकोरी कांड की बरसी पर क्रांतिकारियों को किया नमन

Sat, 09 Aug 2025 11:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 09 Aug 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
Revolutionaries paid homage on the anniversary of August Revolution and Kakori incident

विज्ञापन
कोटद्वार। उत्तराखंड स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं उत्तराधिकारी संगठन कोटद्वार की ओर से काकोरी कांड की बरसी पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शनिवार को तहसील प्रांगण में एकत्र हुए संगठन सदस्यों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वीर चंद्र सिंह गढ़वाली की प्रतिमा पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धासुमन अर्पित किए। 9 अगस्त 2025 को अगस्त क्रांति और काकोरी कांड के सौ वर्ष होने पर उत्तराखंड स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं उत्तराधिकारी संगठन की ओर से श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया था। वक्ताओं ने कहा कि जिन सेनानियों ने मातृभूमि की रक्षा के लिए प्राणों का बलिदान दिया, उनमें से एक थे वीर चंद्र सिंह गढ़वाली।


नौ अगस्त 1925 को देश के महान क्रांतिकारियों रामप्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खां, राजेंद्र लाहिड़ी और ठाकुर रोशन सिंह ने लखनऊ के पास काकोरी नामक स्थान पर ब्रिटिश हुकूमत का खजाना ले जा रही ट्रेन को रोककर लूट लिया था। क्रांतिकारियों ने ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ आजादी का बिगुल फूंका। अगस्त क्रांति और काकोरी कांड की बरसी पर स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि देने वालों में सुरेशचंद जोशी, आनंद सिंह रावत, रोशन सिंह रावत, यशवंत सिंह रावत, साजन भंडारी, मदन सिंह रावत और शीशपाल सिंह रावत आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed