{"_id":"56fea43b4f1c1bdf33f00123","slug":"renowned-flute-player-pt-ronu-majumdar-the-stunning-presentation","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रसिद्ध बांसुरी वादक पं. रोनू मजूमदार ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रसिद्ध बांसुरी वादक पं. रोनू मजूमदार ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां
अमर उजाला/श्रीनगर।
Updated Fri, 01 Apr 2016 10:09 PM IST
विज्ञापन
बासूरी वादक रोनू मजूमदार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान में स्पिक मैके की ओर से बांसुरी वादन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान प्रसिद्ध बांसुरी वादक पं. रोनू मजूमदार ने मनमोहक प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार देर शाम राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान के ऑडिटोरियम में बांसुरी वादन कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि एनआईटी निदेशक प्रो. एचटी थोराट ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से छात्रों इन कलाओं के प्रति आकर्षण पैदा होता है। बांसुरी वादक पं. रोनू मजूमदार ने वैष्णवजन, वंदेमातरम व बनारस की कजरी की मनमोहक धुन से सबका मन मोह लिया। मजूमदार को बांसुरी वादन के क्षेत्र में कई पुरस्कारों से नवाजा गया है। कार्यक्रम में तबले पर अजय भौमिक, बांसुरी पर कल्पेश ने उनका साथ दिया।
विज्ञापन