{"_id":"66cf56c58657b9ece603a545","slug":"relatives-of-the-cloth-merchant-were-caught-and-handed-over-to-the-police-kotdwar-news-c-5-1-gkp1010-487983-2024-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: कपड़ा व्यापारी के रिश्तेदारों को पकड़कर किया पुलिस के हवाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: कपड़ा व्यापारी के रिश्तेदारों को पकड़कर किया पुलिस के हवाले
विज्ञापन
कोटद्वार। नगर क्षेत्र के अंतर्गत कौड़िया से कमेटी के नाम पर लोगों के करीब 1.5 करोड़ से अधिक की धनराशि लेकर परिवार समेत फरार हुए कपड़ा व्यापारी का पता चल गया है। सोमवार को बच्चों की टीसी लेने के लिए विद्यालय पहुंचे आरोपी कपड़ा व्यापारी के रिश्तेदारों को लोगों ने पकड़ लिया और उन्हें कोतवाली लाकर पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस टीम फरार कपड़ा व्यापारी को पकड़ने के लिए उसके रिश्तेदार के साथ यूपी के खुर्जा शहर के लिए रवाना हो गई है।
गत 11 अप्रैल को कौड़िया क्षेत्र के लोगों ने कोतवाली पुलिस को उक्त मामले की तहरीर दी थी। जिसमें उन्होंने नगर के एक कपड़ा व्यापारी मनोज कंसल उर्फ सोनू के पास कमेटी खोलकर प्रतिमाह धनराशि जमा कराने की बात कही थी। बताया था कि कपड़ा व्यापारी सोनू के पास क्षेत्र के 100 से अधिक लोगाें का करीब डेढ़ करोड़ रुपये जमा था। कई लोगों की कमेटी की तिथि पूरी होने के बाद भी आरोपी व्यापारी ने उनके रुपये वापस नहीं लौटाए और परिवार समेत फरार हो गया। आरोपी व्यापारी के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की, लेकिन फरार व्यापारी का कुछ पता नहीं चल पा रहा था। वह अपने बच्चों के स्कूल से उनकी टीसी भी नहीं ले गया था। बुधवार सुबह जब आरोपी व्यापारी का जीजा और भांजा बच्चों की टीसी लेने विद्यालय पहुंचे तो लोग विद्यालय में पहुंच गए और दोनों को पकड़कर थाने ले आए। लोगों ने पुलिस प्रशासन से आरोपी कपड़ा व्यापारी को गिरफ्तार करने की मांग की।
कोतवाल मणिभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि कपड़ा व्यापारी को पकड़ने के लिए उसके रिश्तेदार के साथ पुलिस टीम यूपी के खुर्जा रवाना हो गई है। कपड़ा व्यापारी से पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।